Government Employee: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर! पंजाब सरकार ने नया नोटिस किया जारी

Government Employee: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक अब हटा ली गई है। सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर सभी विभागों को सूचित किया है कि अब कर्मचारी फिर से छुट्टियां ले सकेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनावपूर्ण हालात के बाद यह फैसला लिया गया है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसमें कई ठिकाने नष्ट कर दिए गए थे और करीब 100 आतंकी मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भारतीय सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमले किए और जमीन में दबी कई मिसाइलें भी बरामद की गईं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब समेत कई राज्यों ने सरकारी सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी।

अब जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम

अब जबकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम और आंशिक समझौता हो गया है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, तो पंजाब सरकार ने भी अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। इस निर्णय से हजारों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है जो अपनी नियमित पात्रता के तहत अवकाश लेना चाहते थे।

Related Stories

Latest
1
अब चेहरा दिखाकर करें ट्रांजैक्शन, जानिए IPPB ने शुरू की नई जबरदस्त सुविधाBiz
2
InvITs vs Mutual Funds: निवेश करने के लिए कौन बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा, एक्सपर्ट से जानेंBiz
3
37 खास दवाइयां होंगी सस्ती! सरकार ने तय कर दी डायबिटीज, हार्ट की दवाओं की नई कीमतBiz
4
आपके PF अकाउंट में कंपनी कैसे करती है अंशदान, जरूर जान लें फायदे में रहेंगेBiz
5
EPFO कहां निवेश करता है PF का पैसा, यहां जानें डिटेल सेBiz
6
अभी तक नहीं मिला इनकम टैक्स रिफंड, हो सकती है बैंक डिटेल्स गलत! ऐसे करें चेकBiz
7
Personal Loan: पर्सनल लोन से जुड़ी जरूरी बातें, अक्सर लोग इनपर करते हैं भरोसा!Biz
8
रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैश बैक क्रेडिट कार्ड कहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, जानिएBiz
9
SIP : 30 की उम्र में कर दिया म्युचुअल फंड्स में निवेश, तो सुख चैन के साथ कटेगा बुढ़ापा!Biz
10
SBI और HDFC नहीं ये बैंक दे रहे 8.25% मोटा ब्याज! FD पर कमाई करने के लिए देखें डीटेल्सBiz