Railway News: ग्रुप टिकट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले हो जाए सावधान! रेलवे ने जारी किए सख्त आदेश

Railway News: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ ग्रुप में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रेलवे ने नए निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब हर यात्री को अपना पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

पहचान पत्र के बिना प्रवेश और यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी

अब स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए भी पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा यात्रा के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ या आरपीएफ द्वारा पहचान पत्र की जांच की जाएगी। अगर कोई यात्री पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

अब एक पीएनआर पर सभी यात्रियों को दिखाना होगा पहचान पत्र

अभी तक रेलवे में एक पीएनआर पर बुक किए गए छह यात्रियों में से किसी एक यात्री का पहचान पत्र वैध माना जाता था। लेकिन अब नए नियम में कहा गया है कि हर यात्री को अलग से पहचान पत्र साथ रखना होगा। भले ही वह एक ही टिकट (पीएनआर) पर क्यों न हो। भीड़भाड़ वाले समय में यह नियम और सख्ती से लागू किया जाएगा।

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को और मजबूत करने के लिए यह नियम लागू किया गया है। रेलवे चाहता है कि समूह में यात्रा करने वाले हर व्यक्ति का सत्यापन हो और वह सुरक्षित हो।

बुकिंग के समय पहचान पत्र जरूरी नहीं

नए नियम में यह स्पष्ट किया गया है कि टिकट बुकिंग के समय किसी भी यात्री को पहचान पत्र देना अनिवार्य नहीं है। लेकिन जब यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश करता है या ट्रेन में चढ़ता है तो उसके पास पहचान पत्र होना अनिवार्य है। चेकिंग के समय अगर पहचान पत्र नहीं मिलता है तो आरपीएफ या टिकट कर्मचारी जुर्माना लगा सकते हैं।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest