Delhi Ration Card: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब एक साथ मिलेगा इतने महीने का राशन

Delhi Ration Card: यह खबर राजधानी दिल्ली के राशन कार्ड धारकों के लिए निश्चित रूप से राहत की बात है। जून, जुलाई और अगस्त महीने का मुफ्त राशन मई 2025 में ही वितरित कर दिया जाएगा। आगामी मानसून मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि खराब मौसम के कारण राशन वितरण में कोई बाधा न आए। यह आदेश केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से आया है। राज्यों को राशन उठाने और वितरित करने के लिए 30 मई 2025 तक का समय दिया गया है। इस फैसले से दिल्ली सरकार के अधिकारी और कोटाधारक (राशन दुकानदार) हैरान हैं, क्योंकि यह सामान्य प्रक्रिया से अलग है।

राजधानी के राशन कार्ड धारकों

राजधानी के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले मानसून को देखते हुए लाभार्थियों को जून, जुलाई और अगस्त का मुफ्त राशन मई महीने में ही वितरित कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राजधानी के कोटाधारक भी हैरान हैं। मंत्रालय के सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक राहुल सिंह के आदेश में सभी राज्यों को खाद्यान्न उठान और वितरण के लिए 30 मई 2025 तक का समय दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अग्रिम उठान को लेकर ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक भी की थी। क्योंकि अभी तक मई का खाद्यान्न और ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ (ONORC) के तहत आने वाला खाद्यान्न राशन की दुकानों तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में 30 मई तक जून, जुलाई और अगस्त का राशन उठा पाना ट्रांसपोर्टरों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है।

कोटाधारकों और ट्रांसपोर्टरों के पसीने छूट रहे हैं

बता दें कि दिल्ली के सभी 6 गोदामों में खाद्यान्न उठाने के लिए पहले से ही कर्मचारियों की कमी है और परिवहन के लिए वाहनों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है। इतना ही नहीं, इस आदेश के बाद कोटाधारकों के भी पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि राशन की दुकानें इतनी ही बड़ी हैं कि वे एक महीने के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का भंडारण कर सकें। ऐसे में कोटाधारकों को इस बात की चिंता सता रही है कि मई महीने और ONORC समेत उक्त तीन महीनों का राशन कैसे स्टोर किया जाए।

Related Stories

Latest
Follow on Google