Post Office की ये स्कीम आपको बनाएगी अमीर! 5 लाख निवेश करने पर मिलेंगे 10 लाख

Post Office Scheme: हर कोई अपनी बचत को सुरक्षित और हाई रिटर्न वाली जगह निवेश करना चाहता है। Post Office की ऐसी ही एक स्कीम है किसान विकास पत्र (KVP)। इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें निवेश करने पर आपकी रकम महज 115 महीने में दोगुनी हो जाती है। ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखते हुए बढ़ाना चाहते हैं। आइए नीचे दी गई खबर में इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं-

पैसे डबल करने की स्कीम-

बिना जोखिम के दमदार रिटर्न के मामले में Post Office की छोटी बचत योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं। इसमें किसान विकास पत्र (KVP) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर महज 115 महीने में पैसे डबल (Double Income Scheme) हो जाते हैं। इसमें आप 100 के गुणकों में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें अधिकतम सीमा की कोई सीमा नहीं है। आप जितना चाहें उतना पैसा निवेश कर सकते हैं। निवेश पर इतना मिलता है ब्याज-

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम तिमाही ब्याज देती है, जबकि KVP 7.5 फीसदी सालाना ब्याज देती है। इस सरकारी स्कीम में 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है। बच्चों के लिए यह एक अच्छा निवेश विकल्प हो सकता है, जिसमें नियमित अंतराल पर ब्याज मिलता रहता है।

5 लाख रुपये ऐसे बनेंगे 10 लाख-

अब बात करते हैं कि इस सरकारी स्कीम में निवेश करने से पैसे कैसे डबल होते हैं। तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है। मान लीजिए कोई निवेशक किसान विकास पत्र स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करता है और मैच्योरिटी यानी 115 महीने तक इस स्कीम में रहता है तो उसे 7.5 फीसदी ब्याज के हिसाब से ब्याज से ही 5 लाख रुपये मिलेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि मैच्योरिटी पर निवेशकों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक किसान विकास पत्र में निवेश की गई रकम पर मिलने वाले ब्याज की गणना कंपाउंडिंग बेसिस पर होती है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि निवेशक को मिलने वाली रकम में टैक्स भी शामिल होता है। सरकार ने पहले किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी अवधि 123 महीने से घटाकर 120 महीने की थी और फिर इसे घटाकर 115 महीने कर दिया गया। यानी पहले के मुकाबले योजना का लाभ कम समय में मिल रहा है।

KVP में कितने खाते खोले जा सकते हैं-

किसान विकास पत्र योजना के तहत सिंगल और डबल दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है, इसकी कोई सीमा तय नहीं की गई है। मतलब आप 2, 4, 6 या जितने चाहें उतने किसान विकास पत्र खाते खोल सकते हैं।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest
Follow on Google