बड़ा धमाका! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हसबैंड वाइफ करें निवेश! होगी हर महीने मोटी कमाई

Post Office: भारत में डाकघर को सेवाएं देते हुए 251 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। देश का पहला डाकघर 31 मार्च, 1774 को कलकत्ता में स्थापित किया गया था। आज डाकघर डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं भी दे रहा है।

इतना ही नहीं, डाकघर की कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं, जिनमें बैंकों से भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आज हम आपको डाकघर की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें निवेश करके आप हर महीने कमाई कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 5550 रुपये का निश्चित ब्याज मिल सकता है। आइए जानते हैं।

MIS योजना पर मिल रहा है 7.4 फीसदी सालाना ब्याज

डाकघर की MIS (मासिक आय योजना) एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको सिर्फ एक बार यानी एकमुश्त निवेश करना होता है और हर महीने आपके खाते में ब्याज का पैसा आता रहता है। डाकघर की इस योजना में आप न्यूनतम 1000 रुपये से खाता खोल सकते हैं। MIS योजना में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत संयुक्त खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। संयुक्त खाते में अधिकतम 3 लोगों को जोड़ा जा सकता है। वर्तमान में, डाकघर एमआईएस योजना में 7.4 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो हर महीने दिया जाता है।

हर महीने खाते में आएगा 5550 रुपये का निश्चित ब्याज

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है। हालांकि, कुछ विपरीत परिस्थितियों में, आप खाते को बंद कर सकते हैं और पूरा पैसा निकाल सकते हैं। MIS योजना में खाता खोलने के लिए आपके पास डाकघर बचत खाता भी होना चाहिए। अगर आप इस योजना में 9 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आपको 5 साल तक हर महीने 5550 रुपये का निश्चित और गारंटीड ब्याज मिलेगा। 5 साल पूरे होने के बाद आपके द्वारा जमा किए गए पूरे 9 लाख रुपये आपके खाते में वापस आ जाएंगे। इसके साथ ही आपको 5 साल में 5550 रुपये की दर से कुल 3,33,000 रुपये का ब्याज भी मिलेगा।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment