Amrut Bharat Express: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इन दो बड़े शहरों के लिए चलाई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Amrut Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। इस सौगात के तहत बिहार को नई अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड ट्रेन सौंपी जाएगी। यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। आपको बता दें कि यह देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। आपको बता दें कि देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार के दरभंगा और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई गई थी। जिसके बाद दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन और कर्नाटक के एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच चलाई गई।

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है। इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत चेन्नई स्थित इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है। ट्रेन में पुश और पुल तकनीक है, जिससे ट्रेन को दोनों दिशाओं में चलाया जा सकेगा।

आपको बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी ट्रेन है, जिसमें सिर्फ स्लीपर और अनारक्षित श्रेणी के कोच हैं। यात्रियों और ट्रेन मैनेजर के बीच सीधे संपर्क के लिए हर कोच में इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम है। इसके अलावा सभी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। आपको बता दें कि अमृत भारत देश की पहली नॉन एसी ट्रेन है, जिसमें फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है।

बिहार को मिलेगी 16 कोच वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन

अमृत भारत के अलावा बिहार को नई नमो भारत रैपिड ट्रेन की भी सौगात मिलेगी। यह देश की दूसरी नमो भारत ट्रेन होगी। देश की पहली नमो भारत ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलाई गई थी, जिसमें 12 एसी कोच थे। देश की दूसरी नमो भारत रैपिड ट्रेन बिहार के जयनगर और पटना के बीच चलाई जाएगी, जिसमें 16 एसी कोच होंगे। 16 कोच वाली नमो भारत में 2000 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। आपको बता दें कि कम दूरी की इस ट्रेन में सिर्फ बैठने की व्यवस्था है, इसमें सोने के लिए सीटें नहीं हैं।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment