DA Hike: महंगाई भत्ते में 11% की बढ़ोतरी! कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बड़ा फायदा, जानें पूरी खबर

DA Hike: राज्य सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। उनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। दरअसल महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। उनके वेतन में ₹5000 से ₹15000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले यूपी सरकार की ओर से सातवें वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र के कर्मचारियों के समान उनके मूल वेतन पर 55 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान किया जा रहा था।

पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अब पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इनका महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% कर दिया गया है। ऐसे में इनके डीए में 11% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को 246 प्रतिशत की जगह 252% महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतन एक जनवरी 2025 से लागू होगा।

भविष्य निधि खाते में जमा होगी एरियर की राशि

इसके साथ ही एक जनवरी से 31 मार्च तक के एरियर का भुगतान कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की 10% राशि उनके पेंशन खाते में जमा की जाएगी जबकि 14 प्रतिशत राशि राज्य सरकार जमा करेगी। शेष 90% राशि कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करने की तैयारी की जा रही है।

राज्य में सिविल सेवा अधिकारियों को भी दो प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। इन अधिकारियों को अब एक जनवरी 2025 से 53% की जगह 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान किया जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पांचवें, छठे और सातवें वेतनमान के कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी होगी। साथ ही उन्हें एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket

Leave a Comment