BSNL धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! लांच हुआ 60 दिन वाला नया रिचार्ज प्लान 

BSNL Recharge Plan: भारत सरकार की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को 60 दिनों की वैधता के साथ ₹345 का प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा रही है। यह प्लान 60 दिनों की सेवा वैधता के साथ देश के सबसे किफायती प्लान में से एक है। हालांकि बीएसएनएल ने अभी तक पूरे देश में 4जी सेवा शुरू नहीं की है, लेकिन कंपनी इसका तेजी से विस्तार कर रही है। यह ₹345 वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम खर्च में अपना सिम चालू रखना चाहते हैं और साथ ही रोजाना थोड़ा डेटा भी इस्तेमाल करना चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

बीएसएनएल का ₹345 वाला प्लान

बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए मीडियम टर्म प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। पहला प्लान 345 रुपये का है, जो 60 दिनों की सेवा वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और रोजाना 1GB डेटा दिया जाता है। वहीं, अगर यूजर्स को ज्यादा डेटा की जरूरत है तो वे 347 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 2 रुपये ज्यादा है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं, लेकिन इसमें 2GB डेली डेटा दिया जा रहा है।

हालांकि, 347 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 54 दिनों की है, जो कि 345 रुपये वाले प्लान से थोड़ी कम है। इसके बावजूद दोनों प्लान को मीडियम-टर्म वैलिडिटी कैटेगरी में रखा जा सकता है और यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जिन्हें किफायती दरों पर डेटा और कॉलिंग की जरूरत है।

बीएसएनएल 5जी दूर नहीं

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) देशभर में अपने यूजर्स के लिए 4जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 75,000 साइट्स को ‘ऑन एयर’ किया जा चुका है, जबकि 80,000 से ज्यादा साइट्स को डिप्लॉय किया जा चुका है। बीएसएनएल का लक्ष्य जून 2025 तक 1 लाख 4जी साइट्स को रोलआउट करना है। इसके बाद कंपनी 5जी सेवाओं की ओर कदम बढ़ाने की योजना बना रही है।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment