UP Weather Alert: यूपी में फिर आएगा आंधी-तूफान, बाकी इन राज्यों में भी बारिश बनेगी मुसीबत, जानें अपडेट

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (western disturbance) होने की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ चल रहा है. बीते दिन यूपी के तमाम हिस्सों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने से तापमान (temperature) में गिरावट देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई. शुक्रवार रात दस बजे आंधी-तूफान चलने से पेड़, खंभे और बिजली के तार टूट गए.

सड़कों पर पेड़ टूटने से जाम लग गया. यूपी के कई इलाकों में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि राहगीर भी सुरक्षित स्थानों पर रुक गए. कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से किसानों को नुकसान हुआ. आज भी दिनभर बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने यूपी सहित तमाम राज्यों में बादलों की गरज के साथ बारिश का अलर्ट (rain alert जारी कर दिया है.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

आईएमडी (imd) की मानें तो उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है. कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना (rain alert) जताई है.

इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और मुरादाबाद में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी कर दिया है. कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है. इसके अलावा भी कई जिलों में मौसम खराब होने की संभावना बनी हुई है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 20 से 21 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. हिमाच प्रदेश में 20 अप्रैल को आंधी, तूफान व बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी भारी बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. बारिश, आंधी की भी संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश में भी 60 की रफअतार से हवा चल सकती है.

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket

Leave a Comment