Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का अच्छा मौका! इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Railway Recruitment: अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चला रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं।

वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जो इसके लिए आखिरी तारीख है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है? आइए इस सवाल का जवाब इस खबर के जरिए जानते हैं।

क्या है पात्रता?

शैक्षणिक योग्यता: पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आसान भाषा में कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

संबंधित विषयों पर अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऐसा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा।

अब उम्मीदवारों को सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना चाहिए।

ऐसा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें और आवेदन पत्र भरें।

आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

अंत में उम्मीदवार उसका प्रिंटआउट ले लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1007 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं-

नागपुर डिवीजन के लिए 919 पद

वर्कशॉप मोती बाग के लिए 88 पद

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket

Leave a Comment