Toll Tax: टोल टैक्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों को नहीं देना होगा बार बार टोल टैक्स

Toll Tax: देशभर में लाखों लोग रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का सहारा लेते हैं। इस दौरान उन्हें टोल टैक्स से भी गुजरना पड़ता है। ऐसे में यह उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ साबित होता है। अगर किसी व्यक्ति को रोजाना हाईवे के जरिए अपने ऑफिस जाना है तो उसे सुबह और शाम टोल टैक्स देकर हाईवे से गुजरना पड़ता है।

बार-बार टोल चुकाने से लोग कई बार

बार-बार टोल चुकाने से लोग कई बार परेशान हो जाते हैं, लेकिन अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इसका समाधान करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। एक साल तक मिलेगी नई सुविधा देशभर में नई टोल नीति लागू हो सकती है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से टोल संबंधी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नई नीति में सरकार लोगों को यह सुविधा देगी कि वे अपने फास्ट टैग को 3000 रुपये में रिचार्ज करा सकते हैं।

इसके बाद उन्हें अगले 1 साल तक किसी भी टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं देना होगा। इस शुल्क का भुगतान करने के बाद वे असीमित टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि उन्हें बार-बार टोल नहीं देना पड़ेगा। साथ ही, उन्हें न्यूनतम बैलेंस रखने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

सरकार करेगी नुकसान की भरपाई

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, अगर सरकार इस फैसले को लागू करती है, तो सरकार को कुछ नुकसान उठाना पड़ेगा। वह एक खास फॉर्मूले के तहत इस नुकसान की भरपाई भी कर सकती है। इसके तहत टोल से गुजरने वाले वाहनों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। रियायत पाने वालों और ठेकेदारों के दावों और वास्तविक वसूली के बीच के अंतर की भरपाई एक खास फॉर्मूले के तहत की जाएगी।

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket

Leave a Comment