Happy Card Scheme: सरकार की नई योजना..! अब रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री सफर, यहां जानें कैसे

Happy Card Scheme: हरियाणा सरकार ने अपने निवासियों के लिए ‘हैप्पी कार्ड योजना’ नाम से एक नई और महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हरियाणा के नागरिक हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपने दैनिक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का लाभ करीब 23 लाख लोगों को मिलने की उम्मीद है।

हैप्पी कार्ड योजना की विशेषताएं

इस योजना की शुरुआत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस दौरान लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जो केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में ही मान्य होगा।

योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

हैप्पी कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के तहत चुने गए लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ 50 रुपये का मामूली शुल्क देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और APPLY HAPPY CARD का विकल्प चुनें।
  2. फैमिली आईडी नंबर दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  3. परिवार के सदस्यों की सूची में से उस सदस्य का चयन करें जिसका हैप्पी कार्ड बनवाना है।
  4. आधार कार्ड नंबर भरें और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
  5. सफल वेरिफिकेशन के बाद आवेदन पूरा करें और आपका कार्ड बन जाएगा।

Related Stories

Latest
1
जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, इस मामले में किया दिग्गज को ओवरटैकCricket
2
वियान मुल्डर ने क्यों ठुकराया ब्रायन लारा का 400 रन तोड़ने का मौका? बल्लेबाज ने खुद बताई वजहCricket
3
लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से एक कदम दूर जो रूट, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौकाCricket
4
जो रूट की नजरे अब सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, कर चुके है कैलिस-पोंटिंग की बराबरीCricket
5
इंग्लैंड में करुण नायर को बार-बार मौका, लेकिन 7841 रन वाला ये बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू को तरसा, जानिए वजहCricket
6
T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की एंट्री तय? जो बर्न्स की कप्तानी में रच सकता है इतिहास, बस एक जीत की दूरीCricket
7
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में पलटवार, अश्विन बोले– इस खिलाड़ी में है नेचुरल लीडर बनने का टैलेंटCricket
8
वैभव सूर्यवंशी क्या खाकर मारते है लंबे-लंबे छक्के? जानिए 14 साल के स्टार बल्लेबाज की खास डाइट और फिटनेस सीक्रेट्सCricket
9
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की वापसी तय, सिराज को मिल सकता है आराम, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?Cricket
10
IND vs SL 2025: बांग्लादेश टूर टला, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, जल्दी आएगा नया शेड्यूलCricket