Categories
Photo Gallery

5 Cooking Oils: इन 5 तेलों को रसोई से तुरंत करें बाहर, डॉक्टर ने बताया सेहत को क्यों नुकसानदेह हैं ये

क्या आपको लगता है कि घर का खाना हेल्दी होता है? सच्चाई ये है कि अगर गलत तेल में खाना बना रहे हैं, तो वह कितना भी हेल्दी हो, सेहत को नुकसान ही करेगा । डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के अनुसार 5 तेल – वनस्पति घी, बार-बार गर्म किया हुआ तेल, पाम ऑयल, सोयाबीन ऑयल और कोई भी रिफाइंड ऑयल – आपकी रसोई में नहीं होने चाहिए । वनस्पति घी में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है,

जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है । बार-बार गर्म किया गया तेल कैंसर का जोखिम बढ़ाता है । पाम ऑयल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, सोयाबीन ऑयल ओमेगा 6 की अधिकता से नसों में जमाव होता है, और रिफाइंड ऑयल में पोषक तत्व ना के बराबर होते हैं । कोल्ड प्रेस्ड और नेचुरली एक्सट्रैक्ट किए गए तेल ही इस्तेमाल करने चाहिए ।