Written By: Mobin
क्या आप मानते हैं सुबह पेट्रोल भरने से मिलता है ज्यादा फायदा? यह सिर्फ एक भ्रम है। ईंधन की मात्रा और गुणवत्ता दिन के किसी भी समय एक समान रहती है।
ईंधन का घनत्व सरकार द्वारा 730-800 kg/m³ निर्धारित है। तापमान से इस घनत्व में कोई बदलाव नहीं होता, यह पूरे दिन समान रहता है।
लोग सोचते हैं सुबह के ठंडे तापमान में ईंधन सघन होता है। परंतु आधुनिक स्टोरेज टैंक भूमिगत होते हैं जहां तापमान स्थिर रहता है।
हर पेट्रोल पंप पर घनत्व मापने की मशीन होती है। पेट्रोल भरने से पहले इससे जांच कर सकते हैं कि ईंधन शुद्ध है या नहीं।
अगर घनत्व निर्धारित मानक से कम मिले, तो समझ जाइए कि यह ऑपरेटर की गलती या धोखाधड़ी हो सकती है। तुरंत शिकायत करें।
किसी भी समय पेट्रोल भर सकते हैं, बस यह सुनिश्चित करें कि पंप का मीटर शून्य से शुरू हो और आपको बिल ठीक से मिले।
ईंधन भरने का समय कोई मायने नहीं रखता। सतर्क रहें, गुणवत्ता जांचें और सही मात्रा में ईंधन प्राप्त करें।