Written By: Mobin
Hyundai ने i20 में दो नई वैरिएंट्स जोड़ी हैं: Magna Executive MT ₹7.5 लाख और Magna iVT ऑटोमैटिक ₹8.88 लाख में।
अब Magna Executive वैरिएंट में 6 एयरबैग्स, ESC, VSM और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो पहले टॉप वैरिएंट्स में थे।
Magna iVT में इलेक्ट्रिक सनरूफ और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जिससे यह सबसे किफायती ऑटो hatchback बन गया है।
Sportz (O) वैरिएंट में LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, Z-शेप टेल लैंप और 15-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी बनाते हैं।
Sportz (O) वैरिएंट में 7-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी हैं।
Magna Executive MT की कीमत ₹7.5 लाख से शुरू होकर Sportz (O) iVT ऑटोमैटिक ₹9.99 लाख तक है।
2025 Hyundai i20 नई वैरिएंट्स, फीचर्स और किफायती ऑटो विकल्पों के साथ, स्टाइल और सुरक्षा की बेहतरीन पेशकश है।