Written By: Mobin
भारत-पाक तनाव के कारण IPL स्थगित होने के बाद CSK के डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका लौट गए। उनका टूर्नामेंट समय से पहले समाप्त हो गया।
ब्रेविस मिड-सीजन में गुरजप्रीत सिंह की चोट के बदले CSK में शामिल हुए थे। कम मैचों में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सोशल मीडिया पर भावुक अलविदा संदेश साझा किया। CSK के कोच, स्टाफ और फैंस को 'यलोव' अनुभव के लिए धन्यवाद दिया।
4 मैचों में 163 स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए। KKR के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया, जिसमें एक ओवर में 30 रन बनाए।
चेपॉक स्टेडियम के माहौल को 'बिजली जैसा' बताया। CSK के साथ बिताए पलों को 'जीवन भर याद रखने वाला' कहा।
DC-PBKS मैच रद्द होने के बाद IPL 2025 स्थगित। भारत-पाक सीजफायर के बाद BCCI टूर्नामेंट फिर से शुरू करेगा।
खराब सीजन में ब्रेविस CSK के लिए उम्मीद की किरण बने। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'बेबी एबी' अगले IPL में वापस लौटेंगे।