Written By: Danish
IPL 2025 में KKR को SRH से 110 रन की बड़ी हार मिली। टीम आठवें नंबर पर रही और एकजुट होकर नहीं खेल सकी।
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वेंकटेश अय्यर का बचाव किया। उन्होंने उनके मेहनती रवैये और ईमानदारी की तारीफ की।
रहाणे बोले, "चाहे खिलाड़ी ₹20 करोड़ का हो या ₹2 करोड़ का, उसका मैदान पर रवैया नहीं बदलना चाहिए — और वेंकटेश ने यही दिखाया।"
वेंकटेश ने 11 पारियों में 142 रन बनाए। उनका औसत 20.29 रहा और एक अर्धशतक लगाया। चोट के कारण तीन मैच नहीं खेले।
KKR ने उन्हें पहले रिलीज़ किया लेकिन फिर ₹23.75 करोड़ में वापस खरीदा। उन्होंने श्रेयस अय्यर के बजाय वेंकटेश पर भरोसा जताया।
वेंकटेश को लेकर KKR अगले मिनी-नीलामी में फैसला ले सकती है। कई खिलाड़ियों के खराब फॉर्म ने टीम को नुकसान पहुंचाया।
रहाणे को KKR ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा। पहले वे अनसोल्ड रहे, लेकिन टीम ने उन्हें कप्तान बनाकर उन पर भरोसा जताया।