Written By: Mobin
महंगाई के दौर में सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश हर किसी को है। BSNL के प्लान प्राइवेट कंपनियों से कहीं ज्यादा किफायती हैं।
BSNL का ₹1198 वाला प्लान 365 दिन वैधता देता है। हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग, 3GB डेटा और 30 SMS मिलते हैं।
यह प्लान उनके लिए बेस्ट है जो लंबी वैलिडिटी और सस्ते रेट चाहते हैं। नंबर एक्टिव रखने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
Jio का ₹1199 प्लान सिर्फ 84 दिन वैध है, जबकि BSNL 365 दिन का विकल्प देता है। हालाँकि, Jio में डेली 3GB डेटा मिलता है।
Jio के प्लान में JioTV, JioCloud और Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री है। साथ ही, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
अगर आपको लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो BSNL बेहतर। अगर डेली हाई डेटा चाहिए, तो Jio अच्छा विकल्प है।
BSNL का ₹1198 प्लान सस्ता और लंबे समय तक चलने वाला है, जबकि Jio में ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा फीचर्स हैं। चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है!