नई दिल्ली: मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव है। पानी के अंदर इसकी शक्ति और अधिक बढ़ जाती है। ये कितने भी खतरनाक जीव को पानी के अंदर घसीटकर उसे मौत के घाट उतार सकता है। कई मामलों में ऐसा देखा गया कि मगरमच्छ शेर और हाथी जैसे जानवर के साथ भी पंगा लेने से नहीं घबराता है। कई बार मगरमच्छ सफल भी होता है और कई बार यह असफल भी हो जाता है।
अगर इस जीव को छेड़ा जाए तो कितना खतरनाक साबित हो सकता है इस बात का ताजा उदाहरण ये वीडियो है।वीडियो में मगरमच्छ बुरी तरह से बौखलाया हुआ दिख रहा हैं।
शख्स ने छेड़ा तो गुस्से से भर गया मगरमच्छ
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें एक मगरमच्छ पानी के अंदर छिपा हुआ है। जब ये बात एक आदमी को पता चलती है तो वो डंडा लेकर पानी को पीटने लगता है। उसके इस वार से मगरमच्छ इतना चिढ़ जाता है कि वो उसके ऊपर हमला करने के लिए तेजी के साथ ऊपर आया। हालांकि यह शख्स सचेत था और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
वायरल हो गया वीडियो
इस वीडियो को big_cats_of_namibia नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।वीडियो को शेयर कर जानकारी दी गई है, “मगरमच्छ पानी से बाहर भी कम दूरी में ही तेजी से खुद को मोड़ सकते हैं।इनकी अलग-अलग प्रजातियां होती हैं. कुछ प्रजातियां सरपट दौड़ सकती हैं, जिनमें क्यूबा के मगरमच्छ, जॉनसन के मगरमच्छ, न्यू गिनी के मगरमच्छ, अफ्रीकी बौने मगरमच्छ और यहां तक कि छोटे नील के मगरमच्छ भी शामिल हैं. कुछ प्रजातियां काफी तेजी से दौड़ सकती हैं।”