नई दिल्ली – ओटमील काफी हेल्दी डाइट फूड में से एक है, इससे ज्यादातर एक्सपर्ट वजन घटाने के लिए आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ओटमील को खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। अगर आप सही मात्रा और सही कॉन्बिनेशन के साथ ओटमील को खाते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। जिन महिलाओं का शरीर दुबली पतली है वह ओटमील को अपने डाइट में शामिल कर मोटा तगड़ा शरीर पा सकती हैं। इसे दूध और अन्य चीजों के साथ मिक्स करके खाया जा सकता है। जो आपके कैलोरी को बढ़ाएगी और वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेगी।
चॉकलेट के साथ करें ओटमील का सेवन अगर आप वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने खानपान में हाई कैलोरी ड्रिंक और फूड को शामिल करना चाहिए। जिससे वजन तेजी से बढ़ेगी चॉकलेट मिल्क से भी वजन बढ़ता है।
इसके साथ ही फुल क्रीम दूध पीने से भी आप तेजी से वजन बढ़ा सकती हैं। आप फुल क्रीम दूध और ओटमील का सेवन सुबह नाश्ता के वक्त कर सकती हैं। इससे आप 160 कैलोरी ज्यादा ले सकती हैं।
प्रोटीन और ओटमील का करे सेवन हाई प्रोटीन खाने से भी वजन बढ़ता है। वजन बढ़ाने के लिए पके हुए ओटमील में एक प्रोटीन पाउडर मिलाकर पी सकती है। इससे आपको डेढ़ सौ कैलोरी बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाई कैलोरी करें इसके अलावा ओटमील के बाउल में आप केला, ब्लूबेरी, एवोकाडो, फ्रूट्स को सेवन कर सकती है। इससे आपको 109 कैलोरी मिलेगी।