Category: Business

Stay ahead of the curve in India’s dynamic financial landscape with Timesbull. We deliver real-time updates and in-depth analysis on Indian business, finance, and the stock markets. Get the latest BSE/NSE news, ensuring you’re always informed about market movements.

Track the pulse of the Indian economy with our comprehensive coverage of Sensex and Nifty updates. Timesbull provides crucial personal finance insights to help you manage your money effectively and make informed investment decisions.

Beyond breaking news, we offer expert market analysis and insightful perspectives on economic trends shaping India and the global economy. Whether you’re a seasoned investor, business professional, or just starting to manage your finances, Timesbull is your trusted source.

Rely on Timesbull for accurate, timely, and insightful business and finance news, empowering you to navigate the complexities of the Indian market with confidence. Visit Timesbull today to unlock your financial potential.

  • SSY: बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए जमा करना चाहते हैं मोटा पैसा तो इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगे 69 लाख रुपये!

    नई दिल्ली Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी सारी स्कीम्स पेश की जाती हैं। उनमें से एक स्कीम का नाम एसएसवाई यानि कि सुकन्या समृद्धि योजना है। हाल ही में केंद्र सरकार ने काफी सारी स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। एसएसवाई स्कीम की ब्याज दरों में भी इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद इस स्कीम के तहत 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

    बेटी के जन्म के बाद से ही सभी माता-पिता को बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्चों की चिंता हो जाती है। ऐसे में इस चिंता को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एसएसवाई स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर बेटी के 21 साल की आयु में लाखों रुपये की मालकिन भी बन सकती है। आप इस स्कीम के लिए 69 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। चलिए इस स्कीम में निवेश करने के तरीके और पात्रता के बारे में जानते हैं।

    एसएसवाई खाते में मिलती है आंशिक सुविधा

    एसएसवाई स्कीम के तहत 10 साल से कम आयु की बच्ची के नाम पर माता-पिता खाता ओपन करा सकते हैं। अगर आप बच्ची के जन्म के बाद ही खाता ओपन कराते हैं तो इस स्कीम में बेटी के नाम से 15 सालों तक निवेश किया जा सकता है। इसके बाद बेटी के 18 साल होने के बाद खाते में जमा कुल रकम का 50 फीसदी भाग निकाल भी सकते हैं। वहीं बेटी की आयु 21 साल होने के बाद आप जमा पूरे पैसे खाते से निकाल सकते हैं।

    मैच्योरिटी के समय मिलेगा 69 लाख रुपये

    अगर आप साल 2023 में अपनी बेटी के लिए एसएसवाई खाता ओपन करा रहे हैं तो आपको 8 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलगा। ऐसे में एसएसवाई स्कीम के कैलकुलेटर के हिसाब से आपको बेटी के 21 साल होने के बाद 69 लाख रुपये का मोटा फंड मिलेगा। ये फंड सालाना 1.5 लाख रुपये के निवेश पर प्राप्त होगा। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलेगा। अगर आप 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 12500 रुपये खाते में जमा करने होंगे।

    एसएसवाई खाता कैसे ओपन कराएं

    एसएसवाई खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में ओपन करा सकते हैं। इस खाते को ओपन कराने के लिए आपको बेटी का जन्म प्रमाण पत्र या फिर आधार कार्ड भी होना चाहिए। इसके साथ में ही बेटी के माता-पिता का एंड्रेस प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड भी होना जरुरी है।

    आप बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर एक फॉर्म फिल कर दें। इसके बाद बेटी का एसएसवाई खाता ओपन हो जाएगा। ऐसे में ध्यान रखें कि माता-पिता सिर्फ दो बेटी का ही एसएसवाई खाता ओपन करा सकते हैं। अगर आप दूसरी दफा दो जुड़वा बेटी जन्म लेती हैं तो ऐसी स्थिति में बेटियों का भी एसएसवाई खाता ओपन किया जा सकता है।

  • नहीं पड़ेगी महंगाई का मार! ऐसे गैस सिलेंडर बुकिंग पर पाएं भारी कैशबैक, जानिए तरीका

    नई दिल्ली:Gas Cylinder Cashback Offer. देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने की पहली तारीख को अपडेट करती है। तो वही जुलाई के महीने में गैस सिलेंडर की कीमतें नई जारीहो गई है। जिससे लोगों को राहत नहीं मिली है। आज के इस महंगाई दौर हर कोई पैसे की बचत करना चाहता है। अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग के पर भारी कैशबैक करना चाहते हैं। तो वहां पर आपको ऐसे तरीका बताने जा रहे हैं जिसके गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर आपको कैशबैक मिल सकता है।

    देश में इस समय डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आप भी यहां पर जरुर ऐसे कई एप का यूज करते होगें, जिससे आपको गैस सिलेंडर की बुकिंग पेटीएम अमेजॉन पे जैसे प्लेटफार्म पर करते हैं तो आपके यहां पर कैशबैक मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    Paytm ऐसे मिल जाएगा कैशबैक

    अगर आप Paytm का प्रयोग करते है, तो यहां पर कैशबैक ऑफर किया जाता है, जिससे गैस सिलेंडर बुकिंग का मौका दिया जा रहा है। अगर आप भी नया गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं पेटीएम की साइट पर जाने के बाद पता चलता है कि हर महीने के पहले तीन रिचार्ज पर कैशबैक ऑफर दिया जाता है।

    Amazon Pay

    देश में सबसे बड़ी शॉपिंग बेवसाइट में से एक अमेजन पर आप को Amazon Pay मिलता है, जिसकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। इससे भी आपको भारी ऑफर चलते रहते है। अमेज़न से गैस सिलेंडर बुकिंग करने पर 50 रुपए तक कैशबैक मिल सकता है।

    ये रहें जुलाई में अपडेट हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम

    •  पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का एलपीजी सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। और19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये पर आ गया है।
    • अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब केवल 1665 रुपये में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी लाल वाला सिलेंडर 810 रुपये में मिल रहा है।
    • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये और कॉमर्शियल की कीमत 1646 रुपये पर आ गई है।
    • कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 31 रुपये सस्ता 1756 रुपये  हो गई है।
    • चेन्नई में में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा। यहा घरेलू सिलेंडर 818.50 रुपये में मिल रहा है।
  • BPL Ration Card Loan: मिल रहा है 10 लाख रुपये तक का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

    नई दिल्ली BPL Ration Card Loan: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम्स चलाई जाती हैं। सरकार के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को काफी सारी सुविधाएं मिलती है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों को बीपीएल राशन कार्ड मिलता है। उनको इस कार्ड के द्वारा मुफ्त राशन भी दिया जाता है।

    किसी भी पास के राशन डीलर के पास जाकर फ्री राशन लेने के लिए राशन कार्ड के लिए अप्लीकेशन किया जा सकता है। लेकिन बीपीएल राशन कार्ड पर केवल मुफ्त राशन ही नहीं प्राप्त होता है, बल्कि आप लोन भी उठा सकते हैं। सरकार के द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को 10 लाख तक का लोन मुहैया कराया जाता है। चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

    2 लाख से 10 लाख रुपये मिलते हैं?

    हरियाणा में बीपीएल कार्ड धारकों को व्यावसायिक तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है। ये लोन 2 लाख से 10 लाख रुपये तक के बीच में दिया जाता है। औद्योगिक क्षेत्र एवं बिजनेस के तहत एनएसएफडीसी के तहत एनएसएफडीसी के द्वारा अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारकों को बिजनेस लोन दिया जाता है।

    हरियाणा में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के द्वारा स्वरोजगार स्कीम चलाई जा रही है। जिसके तहत अनुसूचित जाति के बीपीएल कार्ड धारक युवाओं को बिजनेस के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनको बिजनेस शुरु करने के लिए लोन दिया जा रहा है। हरियाणा राज्य का कोई निवासी जो भी अनुसूचित जाति के तहत आता हो और बीपीएल राशन कार्ड के धारक हो। वह इस लोन के लिए पात्र होगा।

    ऐसे ले सकते हैं लोन

    बीपीएल राशन कार्ड से लोन लेने के लिए आपको बैंक विजिट करना होगा। जहां पर आपको बीपीएल राशन कार्ड पर मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी लेनी होगी और आवेदन फॉर्म लेना होगा। इसके बाद सभी दस्तावेजों के साथ में फॉर्म भरकर जमा करना होगा। अगर आप लोन के लिए पात्र होते हैं तो आपका अप्लीकेशन सफलतापूर्वक जमा कर लिया जाएगा।

    इसके बाद आपको लोन की रकम जारी कर दी जाएगी। सरकार क द्वारा दिए जान वाल इस लोन पर ब्याज दर में भी छूट दी जाती है। बता दें बीपीएल राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले लोगों को ही जारी किया जाता है ऐसे में जिन परिवार की सालाना एक लाख से भी कम होती है उनको ही बीपीएल कार्ड जारी किया जाता है।

  • ध्यान दें! अब इस डेट तक जरुर करें Aadhaar Card Update, देखें मुफ्त में आधार अपडेट का तरीका

    नई दिल्ली:Aadhaar Card Update. आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसकी जरूरत हर एक नागरिक को पड़ती है। आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर जगह होती है, फिर चाहे नौकरा के लिए आवेदन हो, सरकारी स्कीम का लाभ लेना हो, कोई दस्तावेज का आवेदन हो आदि काम में वह काम में आधार कार्ड से सहुलियत हो जाती है।

    दरअसल यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड में आपकी बायोग्राफिक और डेमोग्राफिक की डिटेल्स होती है, जिसमें आपका नाम, जन्मतिथि (DOB), एड्रेस और बायोमेट्रिक डिटेल्स शामिल हैं। हाल ही में सरकार संस्था ने UIDAI को अपडेट करने के लिए कहा है, जिसकी लास्ट बढ़ दी गई है।

    आधार में तुरंत अपडेट करें ये दस्तावेज़

    दरअसल आप को बता दें कि UIDAI मौजूद पता, जन्म तिथि, नाम और मोबाइल नंबर समेत किसी भी जानकारी को बदलना चाहते हैं तो, फटाफट समय रहते इसे अपडेट करने की सहुलियत देता है, जिससे UIDAI के नए अपडेट में बता दें कि पता दस्तावेज़ और पहचान दस्तावेज़ अपडेट करने का कहा है।

    जिससे बता दें कि पहले आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 थी।  आधार को मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2024 कर दी गई है। ऐसे में आप आधार कार्ड ऑनलाइन या आधार सेंटर पर जाकर अपडेट करवा सकते हैं।

    ऐसे फ्री में घर बैठे अपडेट करें आधार कार्ड

    • ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
    • जिसके बाद आधार कार्ड नंबर से लॉगइन करें
    • अब लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे फिल करें।
    • यहां पर दी गई जानकारी की जांच करें।
    • दिख रहे टैब पर क्लिक करें।
    • ड्रॉप-डाउन मेनू से वह पहचान दस्तावेज़ चुनें, जिसे आप सबमिट करना चाहते हैं।
    • अपना पहचान दस्तावेज़ अपलोड करें ( यहां पर स्कैन कॉपी पहले से तैयार कर लें)
      ड्रॉप-डाउन मेनू से वह पता दस्तावेज़ चुनें, जिसे आप सबमिट करना चाहते हैं।
    • अपना पता दस्तावेज़ अपलोड करें। (यहां पर स्कैन कॉपी पहले से तैयार कर लें)

     

  • NPS का लाभ उठा रहे लोगों के लिए खुशखबरी, कल से हुए इस बदलाव के बाद ज्यादा होगा फायदा!

    नई दिल्ली NPS Latest Update: अगर आप एनपीएस सब्सक्राइबर्स हैं तो ये खबर आपके खास हो सकती है। आपको बता दें पेंशन एंड रेगुलरेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि कि PFRDA ने कल से एनपीएस ग्राहकों के लिए काफी बड़ा बदलाव कर दिया है।

    पेंशन एंड रेगुलेटरी PFRDA एनपीएस के तहत टीप्लस जीरो सेटलमेंट लागू करने जा रहा है। आसान शब्दों में कहें तो यदि कोई ग्राहक किसी भी सेटलेंड डे पर मॉर्निंग 11 बजे तक अपना कॉन्ट्रिब्यूशन कर दे तो वह उसी दिन से निवे हो जाएगा और उसी दिन नेट एसेट वैल्यू एनएवी बेनिफिट का लाभ प्राप्त होगा।

    पीएफआरडीए के बयान के अनुसार, एनपीएक का कोई भी सब्सक्राइबर्स सुबह 11 बजे से पहले पैसा लगाता है तो वह निवेश उसी दिन सेटलमेंट के लिए मान्य होगा। बहराल सुबह 11 बजे के बाद का योगदान का सेटलमेंट अगले दिन ही होगा।

    पहले एक दिन के बाद होता था सेटलमेंट

    बयान के मुताबिक अभी तक ट्रस्टी बैंक के द्वारा प्राप्त योगदान का सेटलमेंट अगले दिन निवेश किया जाता है। इसका अर्थ है कि पिछले दिन तक प्राप्त कंट्रीब्यूशन अगले दिन निवेश किया जाता है।

    एनपीएश सब्सक्राइबर्स की संख्या

    गौरतलब है कि फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 में एनपीएस में कुल 9 लाख 37 हजार सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो कि फाइनेंशियल ईयर 2022 से 2023 के आंकड़े 8 लाख 24 हजार 700 से 13.6 फीसदी अधिक हैं। एनपीएस को PFRDA की तरफ से चलाया जाता है। इस साल 1 जनवरी 2024 से ये सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद ही जरूरी हो गया है।

  • ध्यान दें! भारतीय रेलवे महिलाओं को देता है ये बड़ी सुविधा, जानकर सफर में उठाएं फायदा

    नई दिल्ली:rights of women in railways. देश में लोगों के लिए भारतीय रेल एक खास साधन है, जिससे हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते है, यात्री को सफर में भारतीय रेलवे एक से बढ़कर एक सुविधा देती है। तो वही देश की आधी आबादी यानी कि महिलाओं के लिए खास तौर पर ऐसी कई सुविधाएं इंडियन रेलवे के द्वारा दिए जा रहे हैं। इसके बारे में अक्सर महिलाओं को जानकारी नहीं नहीं होती है।

    महिला यात्री ऐसी जानकारी को खुद को लैसकर अकेले यात्रा करने पर आपको काफी सहूलियत मिल जाती है। जिससे हजारों किलोमीटर की यात्रा बड़े आरामदायक परेशानी मुक्त हो सकती है। आप को बता दें कि भारतीय रेलवे में यात्रियों को बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं, जिसमें खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। यहां पर  भारतीय रेलवे में महिलाएं को मिलने वाली खास सुविधा के बारे में बता रहे है।

    मिलती है अलग से वेटिंग लाउंज की सुविधा

    महिलाओं को अलग से वेटिंग लाउंज की सुविधा मिलती है है। यदि कोई ट्रेन लेट होती है तो भारतीय रेलवे द्वारा महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग लाउंज बनाया गया होता है, सिर्फ महिलाओं को ही अनुमति होती है।

    सीट बदलवाने की मिलती है सुविधा

    अगर कोई महिला अकेले सफर कर रही है, जिससे ट्रेन में अपनी सीट बदलवानी चाहतीं है,  तो वह अपनी सीट बदलवाने के लिए टीटीई से आग्रह कर सकती है। बता दें कि टीटीई इसके लिए मना नहीं कर सकता।

    महिला को टीटीई ट्रेन से नहीं उतार सकता

    अगर महिला  ट्रेन में अबिना रिजर्वेशन या बिना टिकट के सफर करती है, जिससे महिला के पास पैसे नहीं तो ऐसे में टीटीई ट्रेन से नहीं उतार सकता। खबरों में बताया गई जानकारी के अनुसार, कुछ शर्तों के साथ महिला को सफर जारी रखने दिया जा सकता है।

    ऐसे मिलती है किराए में  50% छूट

    भारतीय रेलवे ऐसे किराए में  50% छूट प्रदान करती है, जो उन महिलाओं को जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मैडल मिला होता है और जिनके पास में पुलिस पुरस्कार  है। या जिनके पति युद्ध में शहीद हो गए होते हैं। जिससे यहां पर रेलवे के नियम के अनुसार, उन महिलाओं को किराए में 50% छूट मिलती है।

  • Credit Card यूजर्स ध्यान दें! आज से बदल गए इन बैंकों के नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली Credit Card Rules Changing: आज के समय अधिकतक लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं ये उनकी जिंदगी का जरुरी हिस्सा बन गया है। लोग शॉपिंग सहित दूसरे ट्रांजैक्शन के लिए अक्सर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। आज जून का आखिरी दिन हैं और कल से नए महीने की शुरु भी हो जाएगी।

    जुलाई का महीना शुरु होते ही काफी सारे बैकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसमें रिवॉर्ड प्वाइंट्स से लेकर कार्ड से जुड़े चार्ज भी शामिल हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    SBI क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव

    एसबीआई कार्ड ने ऐलान किया है कि अब किसी भी प्रकार से सरकारी ट्रांजैक्शन पर 1 जुलाई 2024 से यानि कि आज से ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं देगा। वहीं कुछ एसबीआई कार्ड पर इस सुविधा को 15 जुलाई 2024 से क्लोज कर दिया जा रहा है।

    ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का नियम

    ICICI बैंक ने भी आज से ही क्रेडिट कर्ड से जुड़े सभी नियमों को लागू करने का फैसला किया है। अब ICICI कार्ड धारकों को कार्ड के रिप्लेसमेंट के लिए 100 रुपये के बदले 200 रुपये अदा करने होंगे। इसके साथ में ही कैश पिकअप पर लगने वाले 100 रुपये के चार्ज को बंद किया जा रहा है।

    वहीं चार्ज स्लिप पर 100 रुपये के चार्ज को भी क्लोज कर दिया गया है। चेक वैल्यू पर लगने वाले 1 फीसदी चार्ज यानि कि 100 रुपये को क्लोज करने का फैसला किया है। इसके साथ में अब डुप्लीकेट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट पर 100 रुपये की फीस को भी क्लोज कर दिया गया है।

    सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड का नियम

    एक्सिस बैंक ने सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को 15 जुलाई 2024 तक सभी प्रकार के माइग्रेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए कहा है कि बैंक ने ग्राहकों को ईमेल के द्वारा इसकी जानकारी दी है।

    एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का नियम

    एचडीएफसी बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है ये नियम 1 अगस्त 2024 से लागू होगा। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को CRED, Paytm, Cheq, MobiKwik और Freecharge जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर अब ज्यादा चार्ज देना होगा।

  • बस एक दिन और.. रिचार्ज हो जाएंगे महंगे! जल्दी से देखें Jio के ये 4 प्लान्स, मिल रहा अनलिमिटेड 5G डेटा 

    Jio Recharge Plans : 3 जुलाई 2024 यानी कल से जियो के प्लान्स महंगे हो जाएंगे। इस कंपनी के कुछ प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी खत्म कर दी जाएगी। वहीं जियो, एयरटेल और VI ने अपने टैरिफ प्लान्स में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 3 जुलाई से लागू हो जाएगी।

    अगर आप अभी कोई रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं जिससे आपको बार-बार रिचार्ज करने की झंझट ना हो। और आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी साथ मिलें। तो ऐसे में हम आपके लिए चार प्लान्स के बारे में जो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा और कम से कम 2जीबी डेटा का फायदा देते हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानें।

     Jio का 299 रुपये वाला प्लान

    यह प्लान आपको हर दिन 2GB के साथ 4G डेटा में मिल रहा है। जो अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी में आता हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS मिलते हैं। जिसकी कीमत 3 जुलाई के बाद 349 रुपये की हो जाएगी।

    Jio का 533 रुपये वाला प्लान 

    जियो का ये प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 2GB के साथ 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। जिसकी 3 जुलाई के बाद कीमत बढ़कर 629 रुपये हो जाएगी।

    Jio का 749 रुपये वाला प्लान

    यह प्लान आप ग्राहकों को 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे है, जो हर दिन 2GB के साथ 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा में मिल रहे हैं। इसके अलावा आपको इसमें अलग 20GB का 4G डेटा और क्रिकेट ऑफर भी दिया जा रहा है।

    Jio का 2999 रुपये वाला प्लान

    यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला एक किफायती एनुअल प्लान है, जो हर रोज 2.5GB के साथ 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा में आता है। 3 जुलाई के बाद, इसका प्राइस हाइक 3599 रुपये का हो जाएगा। तो आप इन प्लान्स को फटाफट एक्टिवेट करवा अनलिमिटेड 5G का मजा लें, वरना आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

  • EPFO UPDATE: कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले इस काम के लिए निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा, जानें अपडेट

    नई दिल्लीः प्राइवेट या सरकारी जॉब करते हुए आपका पीएफ का पैसा कटता है तो पिर यह किसी गुड न्यूज की तरह होगी। अगर आपके ईपीएफओ में जो ईपीएफ का अकाउंट है अगर उसमें पीएफ का पैसा पड़ा है तो फिर आराम से उसमें से पैसों की निकासी कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अगर आप किसी बेटी या बेटे की शादी करने वाले हैं तो क्या आराम से पैसों की निकासी कर सकते हैं, यह आपको सब आराम से जानना होगा, जिससे आपका सारा कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

    अगर रिटायरमेंट से पहले पीएफ के पैसे की जरूरत तो हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिससे किसी तरह की टेंशन नहीं होगी। पीएफ से जुड़ी जरूरी बातों को जानने के लिए आपको पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा, जिसे जानने के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों को जानने की जरूरत होगी।

    पीएफ से जुड़ी जरूरी बातें

    पीएफ का पैसा आप कब निकाल सकते हैं, यह सब हम आपको जरूरी बाते बताने वाले हैं जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

    अगर कर्मचारी 58 वर्ष की आयु पूरी कर लेते हैं तो पैसा ब्याज सहित पूरा वापस मिल जाता है।

    इसके साथ ही एक नौकरीपेशा व्यक्ति बेरोजगार हो जाता है तो दो महीने तक बेरोजगार रहने पर पैसा आराम से वापस प्राप्त कर सकते हैं।

    किसी वजह से कर्मचारी की मौत रिटायरमेंट से पहले हो जाती है तो इस पैसे को वापस पाया जा सकता है।

    कई स्थितियों के अलावा पीएफ का पैसा व्यक्ति अपनी कुछ बड़ी जरूरतों के लिए भी निकालने का काम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी कुछ नियम बनाने का काम किया गया है।

    शादी के लिए फटाफट निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

    पीएफ कर्मचारियों को रिटायरमेंट से पहले पैसों की जरूरत हो तो क्या दूसरे कामों के लिए पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। यह आप आराम से जान सकते हैं, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, कई बार व्यक्ति को अपने पैसे की जरूरत कुछ दूसरे बड़े कामों में आ पड़ती है।

    इसके साथ ही ऐसे में पीएफ का पैसा भी काम आता है। इसके अलावा घर में में हो रही शादी के लिए पीएफ का पैसा निकालने की परमिशन आराम से मिल जाती है। इस सवाल का जवाब है हां। हाालंकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।

  • क्रेडिट कार्ड धारक ध्यान दें! जुलाई में अपडेट हो गए ये खास नियम, जान लें फायदे में रहेगें

    नई दिल्ली:Credit card rules update. बैंकिंग सेक्टर में आज के समय में एक और तेजी से क्रेडिट कार्ड पॉपुलर होता जा रहा है। इसे कई कंपनियों से लेकर बैंक जारी करते हैं। क्रेडिट कार्ड के मामले में आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड पर आपको एक लिमिट मिलती है जिसे खर्च करने पर आपको बिल पे करना पड़ता है। तो वही देश में हर रोज क्रेडिट कार्ड यूजर्स बढ़ते जा रहे हैं अगर आप क्रेडिट कार्ड धारक है तो यहां पर बैंकों के द्वारा किए गए अपडेट के बारे में जरूर जाना चाहिए नहीं तो नुकसान करना पड़ सकता है।

    भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड पर हो गया ये खास अपडेट

    भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है, जिससे यहां पर  कि 1 जुलाई, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए गवर्नमेंट ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलना बंद हो जाएगा, जिससे ग्राहक यहां पर कार्ड की लिस्ट जान सकते हैं।

    • एयर इंडिया एसबीआई प्लैटिनम कार्ड
    • एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर कार्ड
    • सेंट्रल एसबीआई सिलेक्ट+ कार्ड
    • चेन्नई मेट्रो एसबीआई कार्ड
    • क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड
    • क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड प्राइम
    • दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड
    • एतिहाद गेस्ट एसबीआई कार्ड
    • एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड
    • फैबइंडिया एसबीआई कार्ड
    • फैबइंडिया एसबीआई कार्ड सेलेक्ट
    • आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड
    • आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर
    • मुंबई मेट्रो एसबीआई कार्ड
    • नेचर बास्केट एसबीआई कार्ड

    आईसीआईसीआई बैंक ने अपडेट कर दिए है क्रेडिट कार्ड पर चार्ज

    दिग्गज निजी बैंक ICICI बैंक ग्राहकों के लिए खास अपडेट दिया है, जिसस बैंक ने एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी कार्डों पर कार्ड रिप्लेसमेंट फीस 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करना दिया है, जिससे यहां पर ग्राहकों पर 1 जुलाई 2024 से असर पड़ रहा है।

    हालांकि बैंक ने चेक या कैश पिक अप पर लगने वाले 100 के चार्ज और चार्ज स्लिप रिक्वेस्ट पर लगने वाले 100 रुपये के चार्ज को बंद कर दिया गया, जिससे राहत मिली है।

    एचडीएफसी बैंक ने बदल दिया क्रेडिट कार्ड पर नियम

    देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक HDFC बैंक है, जिससे एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर नियम ने बदल दिया है। नए नियम में CRED, Paytm, Cheq, MobiKwik और Freecharge जैसे प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए किए जाने वाले क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट के लिए नई दरें लागू होगी। यहां पर ग्राहकों से रेंट ट्रांज़ैक्शन पर 1% शुल्क लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 3,000 रुपये प्रति ट्रांज़ैक्शन होगी, हालांकि इस नियम को 1 अगस्त, 2024 से प्रभावी किया जा रहा है।

  • Gold Price Update: सोने के दाम में चमत्कारिक उलटफेर, कीमत सुन लगी ग्राहकों की जानें, जानें डिटेल

    Gold Price Update: देश के सर्राफा बाजारों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर अब बढ़िया मौका आने वाला है, क्योंकि दाम काफी कम चल रहे हैं। आप अभी भी सोने की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं, जो मौके बार-बार नहीं आते हैं। आपने सोना खरीदने का मौका हाथ से निकाला तो फिर पछतावा करना होगा।

    सर्राफा मार्केट में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में बंपर गिरावट दर्ज की गई जो किसी बढ़िया मौके की तरह है। मार्केट में 24 कैरेट वाले गोल्ड का प्राइस 72,270 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस 66,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। मामूली गिरावट दर्ज होने से सोना ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला, जिसकी खरीदारी करने का आप भी लाभ उठा सकते हैं। इसलिए आप तनिक भी हाथ से खरीदारी करने का अवसर ना जाने दें।

    इन शहरों में जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

    सोना की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले सभी कैरेट का रेट जान सकते हैं, जिससे आपकी जेब का कंफ्यूजन खत्म होना तय माना जा रहा है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,270 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का प्राइस 66,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले गोल्ड का प्राइस 72,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया और 22 कैरेट की कीमत 66,390 रुपये प्रति तोला में बिकता नजर आया। राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 72,270 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,240 रुपये प्रति तोला में दर्ज किया गया।

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 72,920 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट का रेट 72,270 रुपये और 22 कैरेट का प्राइस 66,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 24 कैरेट का प्राइस 72,270 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 66,240 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आया।

    मिस्ड कॉल से जानिए गोल्ड का रेट

    जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले रेट की जानकारी आराम से जान सकते हैं। सोने का ताजा भाव जानने के लिए आपको सबसे पहले तो 8955664433 नंबर पर मिस्डकॉल देनी होगी। इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी देने का काम कर दिया जाएगा, जिससे आपकी सब टेंशन खत्म हो जाएगी

  • SBI इस स्कीम में दे रहा सबसे सस्ती दरों पर लोन! देखें 20 लाख की इलेक्ट्रिक कार पर मंथली EMI

    नई दिल्ली: SBI Green Car Loan. देश में सबसे बड़ी और पुरानी बैंक भारतीय स्टेट बैंक है, जो इस समय लोगों के लिए जबरदस्त प्रकार सर्विस रही है। यहां पर बैंक अपने ग्राहकों खासतौर पर कई कई तरह के लोन दे रही है। देश में इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। जिससे हर कोई अपने लिए डीजल पेट्रोल से बचत करने वाली इलेक्ट्रिक कर खरीदना चाहता है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार की कीमत इतनी ज्यादा है कि हर किसी के खरीदने की बस की बात नहीं है। जिससे कार लोन पर लेना एक अच्छा ऑप्सन मिल रहा है।

    कार मार्केट तो टाटा मोटर्स इस समय इलेक्ट्रिक कारों को खासतौर पर लांच करता जा रहा है। तो वहीं अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहा है जिससे आप को लोन की जरूरत है तो आपको बता दें कि आप भारतीय स्टेट बैंक इलेक्ट्रिक कार पर दिए जा रहे सबसे कम ब्याज दरों पर लोन का लाभ ले सकते हैं।

    भारतीय स्टेट बैंक दे रहा सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन

    देश के सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को लगभग 20 लाख रुपए तक का इलेक्ट्रिक कार यानी कि ग्रीन लोन दे रही है। जिस पर बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एसबीआई इस तरह के कार लोन पर 8.95 फीस से लेकर 9.55 तक का ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

    तो वही एसबीआई टू-व्हीलर लोन पर 13.10 से 14.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। जिससे आप को यहां पर बताते हैं 20 लाख पर कितने कर ब्याज दर और  मंथली ईएमआई  क्या होगी, जिससे यहां पर आप को पता चल सकें कि बैंक के इस तरह के कान लोन के बारे में….

    20 लाख तक इलेक्ट्रिक कार लोन पर लग रहा इतने तक ब्याज

    इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांगों को देखते हुए स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ग्रीन कार लोन स्कीम संचालित कर रहा है, जिससे आप एसबीआई से 5 साल के लोन पर 20 लाख की इलेक्ट्रिक कार 8.85 फीसदी रेट पर मिलता हैं,  तो मंथली ईएमआई 41,371 रुपये की पड़ेगी। इस अवधि में आप कुल 4,82,276 रुपये ब्याज चुकाएंगे।

    इन दस्तावेज की पड़ेगी जरुरत

    तो वही इलेक्ट्रिक कार लोन अप्लाई करने के लिए पहचान पत्र में पासपोर्ट, वोटर्स आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं. एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड, वोटर्स आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, यूटिलिटी बिल जैसे कि बिजली-पानी या टेलीफोन का बिल लगा सकते हैं।