योगी आदित्यानाथ ने वक्फ को लेकर ये क्या कहा… हिंसा फैलाई जा रही, बीजेपी ने उठाई आवाज

Zohaib Naseem 4 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी रविवार 13 अप्रैल 2025 से डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्घाटन लखनऊ के भागीदारी भवन में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने वक्फ मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा।

जमीनें हड़पी जा रही

सीएम योगी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत वंचितों और शोषितों के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। वक्फ को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वक्फ के नाम पर कैसे जमीनें हड़पी जा रही हैं। किसी के पास कोई कागज नहीं है। इसीलिए संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया। वक्फ को लेकर देश में किस तरह हिंसा फैलाई जा रही है। बंगाल में भी हिंसा देखने को मिली, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई।” कार्यशाला में सीएम योगी ने कहा कि, जहां भी अंबेडकर के नाम पर कोई पार्क या प्रतिमा है, आज हम सब वहां स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह आपके सामने है। बाबा साहब ने कहा था कि मेरा आदि और अंत भारतीय के रूप में होगा और यही मेरी पहचान होगी।

30 मिनट तक बात की

योगेंद्र नाथ मंडल ने पाकिस्तान का समर्थन किया लेकिन वहां एक साल भी नहीं रह सके और उनके कर्मों की सजा बांग्लादेश के हिंदुओं को मिल रही है। बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर न तो सपा, न कांग्रेस और न ही ममता ने आवाज उठाई बल्कि भाजपा ने आवाज उठाई। इस कार्यशाला में सीएम योगी ने करीब 30 मिनट तक बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने वक्फ बिल पर विपक्ष के रवैये को गलत बताया। इसके साथ ही सीएम योगी ने बाबा अंबेडकर को लेकर अपनी और भाजपा पार्टी की विचारधारा को भी सामने रखा। आपको बता दें कि 13 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत उनकी प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बाबा रामदेव की पंतजली होगी बैन, गुरु ने किया ऐसा काम… मुसलमानों को छेड़ना पड़ा भारी!

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging…