पत्नी फिर से भी हैवान, पति का दिया… आशिक ने की हदें पार, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

5 Min Read
Wife is once again a monster, given by husband... lover crossed all limits
Wife is once again a monster, given by husband... lover crossed all limits

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद यूपी के औरैया (Auraiya) से भी ऐसा ही एक हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या कर दी, वो भी शादी के 14 दिन के अंदर। मामला औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव का है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सुपारी दी थी। औरैया पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। औरैया एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को 112 नंबर पर इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति गेहूं के खेत में पड़ा है।

मैनपुरी का रहने वाला था

जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई। लेकिन इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। बाद में मृतक की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला था, लेकिन औरैया के दिबियापुर इलाके में रहता था। उन्होंने आगे बताया, “घटना की जांच में जुटी पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए, जिसमें दिलीप को कॉन्ट्रैक्ट किलर रामजी नागर किसी काम के बहाने बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया।

इस पर पुलिस ने रामजी नागर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान उसी गांव के रहने वाले अनुराग यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मृतक की पत्नी के गांव का ही रहने वाला है।” एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया, “दिलीप यादव की शादी 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव से हुई थी।

दिलीप काफी अमीर है

प्रगति और अनुराग एक ही गांव के थे और दोनों के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी थी, लेकिन शादी की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद प्रगति की जबरन शादी दिलीप यादव से करा दी गई, जिससे प्रगति खुश नहीं थी। इसी दौरान प्रगति ने हत्या की साजिश रची और उसने अनुराग को बताया कि दिलीप काफी अमीर है। इसके चलते बाद में उसने अनुराग को एक लाख रुपये भी दिए। अनुराग ने हत्या में रामजी नागर को भी शामिल किया, जो मास्टरमाइंड भी रहा है।” पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

कार्रवाई शुरू कर दी

पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है। साथ ही पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें रामजी नागर, अनुराग उर्फ ​​बबलू और प्रगति यादव शामिल हैं। आपको बता दें कि प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ ​​बबलू यादव और कॉन्ट्रैक्ट किलर रामजी नागर उर्फ ​​चौधरी के साथ अपने पति दिलीप की हत्या की योजना बनाने के लिए 2 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उन्होंने कहा था कि वह काम से पहले 1 लाख रुपये एडवांस और 1 लाख रुपये बाद में देंगे। बाद में प्रगति ने अपने पति की लोकेशन बता दी और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के बारे में ये बात नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिये, मूर्तियां गई थीं मंगाई

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version