संभल में तिरपाल से ढकी जाएंगी ये मस्जिदें,क्या होने वाला है जंग या फिर कुछ और है राज?

Zohaib Naseem3 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद शहर में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। अब प्रशासन होली के त्यौहार को लेकर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है और यही वजह है कि होली के रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों को ढका जाएगा। संभल के एसएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि संभल में होली के रूट पर पड़ने वाली मस्जिदों को ढका जाएगा,हर साल की तरह इस साल भी आपसी बातचीत के बाद होली का त्यौहार मनाया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

संभल में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिन मस्जिदों को ढका जाएगा उनमें एक रात वाली मस्जिद,शाही जामा मस्जिद,लड़ानिया मस्जिद,गोल मस्जिद,अनारी वाली,खजूरों वाली,गुरुद्वारा रोड वाली मस्जिद शामिल हैं। इससे पहले संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा था कि 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। संभल के डीएम ने कहा है कि होली और जुमा एक ही दिन है,इसलिए किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए निगरानी के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

समय की घोषणा करेंगे

वहीं रिकॉर्डिंग के जरिए भी गड़बड़ी पर नजर रखी जाएगी। नगर पालिका की ओर से 150 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। शहर में 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है,इसके साथ ही पीएसी की एक बटालियन तैनात है। इधर संभल में शाही जामा मस्जिद कमेटी ने होली के दिन शुक्रवार की जुमे की नमाज के समय को लेकर पुलिस प्रशासन से किसी भी तरह की चर्चा करने से इनकार कर दिया है। होली के दिन पड़ने वाली जुमे की नमाज को लेकर मस्जिद कमेटी ने साफ किया है कि वे आने वाले दिनों में स्वतंत्र रूप से नमाज के समय की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी को अंसल ग्रुप के कर्मचारियों ने लिखी चिट्ठी,अंदर जब पढ़ा गया तो उड़ गए होश!

Latest News

Zohaib Naseem

I am an experienced anchor,producer,and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels,I bring a deep understanding of creating engaging…