मुस्कान और साहिल अब करेंगे ये काम… जेल के अंदर का बा, दोनों की डिमांड की गई पूरी - Times Bull
G o o g l e Preferences

मुस्कान और साहिल अब करेंगे ये काम… जेल के अंदर का बा, दोनों की डिमांड की गई पूरी

Zohaib Naseem
April 1, 2025 at 12:51 PM IST

लखनऊ: सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput Murder Case) के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। 1 अप्रैल 2025 से दोनों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है, अब वे जेल में नया काम करते नजर आएंगे। उन्होंने 3 मार्च को लंदन से लौटे सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को टुकड़ों में काटकर नीले रंग के ड्रम में डाल दिया, जिसके बाद उसे सीमेंट से सेट कर दिया। आइए जानते हैं कि अब वे दोनों मेरठ जेल में क्या करने जा रहे हैं, जिससे उनकी जिंदगी में अहम मोड़ आएगा?

नशे के आदी थे

जेल जाने के बाद सौरभ और मुस्कान दोनों की हालत खराब थी, क्योंकि वे नशे के आदी थे। उन्हें वहां नशा नहीं मिल रहा था, इसलिए उनके लिए काफी मुश्किल हो रही थी। वहीं, जेल में सौरभ की दो मांगें पूरी की गईं, जिनमें से एक उसके बाल काटने की थी और दूसरी सरकारी वकील की मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। जेल में बंद सौरभ और मुस्कान को पहले जेल में कोई काम नहीं मिल रहा था क्योंकि वे नशे के इतने आदी हो चुके थे कि काम करने की हालत में नहीं थे. अब जेल में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें आज यानी 1 अप्रैल से जेल में काम मिल गया है.

सरकारी वकील मिल गया

मिली जानकारी के मुताबिक मुस्कान जेल में सिलाई-कढ़ाई का काम करेगी और सौरभ खेती करेगा. मुस्कान और साहिल दोनों ही मेरठ जेल में बंद हैं. सौरभ की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल और मुस्कान को उनके घरवालों ने छोड़ दिया है. हालांकि साहिल की दादी उससे मिलने गई थीं, लेकिन मुस्कान से मिलने अब तक कोई नहीं आया है. मुस्कान की एक बेटी भी है जिसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों के लिए अच्छी बात ये है कि उन्हें सरकारी वकील मिल गया है.

ये भी पढ़ें: रेल हादसा में आखिर कौन है जिम्मेदार, किसने रची थी श्रयंत्र, सच जानकर दंग रह लोग?

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES