बरेली में शख्स ने रमजान के मौके पर पाकिस्तान की कर दी तारीफ, फिर हुआ ऐसा कुछ, मचा बवाल! - Times Bull
G o o g l e Preferences

बरेली में शख्स ने रमजान के मौके पर पाकिस्तान की कर दी तारीफ, फिर हुआ ऐसा कुछ, मचा बवाल!

Zohaib Naseem
March 24, 2025 at 3:07 PM IST

लखनऊ: बरेली जिले की इज्जत नगर पुलिस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू पाकिस्तान’ पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इज्जत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक इसरार अली को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि बरेली के इज्जत नगर थाने के शिकारपुर चौधरी गौटिया निवासी तबरेज आलम ने फेसबुक पर यह (आई लव यू पाकिस्तान) पोस्ट किया था।

नकदी भी ले गई है

इस पोस्ट के संदर्भ में ‘अखंड भारत संकल्प नाथ नगरी 25’ की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया कि इससे जनता में आक्रोश फैल रहा है और भारतीय एकता व अखंडता को भारी आघात पहुंचा है। पोस्ट में कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि इस कृत्य के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि किशोरी घर से जेवर और नकदी भी ले गई है।

दबिश दे रही हैं

पुलिस के मुताबिक तबरेज ने गाजियाबाद में लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह करने और उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने इज्जतनगर थाने में तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।सिंह ने बताया कि तबरेज की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिंगर मासूम शर्मा कॉन्सर्ट में विवाद के पीछे का खुला राज, शो बंद होने की जानें यहां वजह

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES