अखिलेश यादव के साथ-साथ इस शख्स ने भी बीजेपी की लगाई वाट, अंबेडकर के संविधान पर… जानें?

3 Min Read
Along with Akhilesh Yadav, this person also put BJP in trouble, on Ambedkar's constitution... know
Along with Akhilesh Yadav, this person also put BJP in trouble, on Ambedkar's constitution... know

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इटावा के महेवा ब्लॉक में स्वाभिमान स्वमन समारोह एवं पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और संविधान बचाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है, लेकिन हम किसी भी कीमत पर बाबा साहब के संविधान को बदलने नहीं देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, तब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को संविधान की परवाह नहीं है।

लॉयन सफारी वहां बनाई गई

संविधान कमजोर हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और तानाशाही आ जाएगी। उन्होंने इटावा और औरैया की क्रांतिकारी विरासत को भी याद किया। अखिलेश ने बताया कि 1857 की क्रांति में एओ ह्यूम जैसे अफसर यहीं से भागे थे, जिनसे आगे चलकर कांग्रेस की नींव पड़ी। साथ ही उन्होंने क्रांतिकारी गेंदालाल दीक्षित, राम प्रसाद बिस्मिल और फूलन देवी जैसे योद्धाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा संघर्षशील लोगों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम के इटावा से लोकसभा पहुंचने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि समाजवादी पार्टी ने उनका साथ दिया था। अखिलेश ने यह भी कहा कि चंबल का इलाका जो पहले डकैतों के लिए जाना जाता था, आज वहां शेर पाले जा रहे हैं और देश की पहली लॉयन सफारी वहां बनाई गई है।

खत्म कर दिया जाएगा

उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, नौजवान और गरीब सभी परेशान हैं। किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही है, महंगाई बढ़ रही है और रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना को भी देश विरोधी बताया और कहा कि समाजवादी सरकार आने पर इसे खत्म कर दिया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम में सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है और अधिकारियों का रवैया भी संविधान विरोधी है। उन्होंने लोगों से 2024 की तरह एकजुट होकर 2025 में भी भाजपा को हराने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, सांसद देवेश शाक्य, आदित्य यादव, अंशुल यादव, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

ये भी  पढ़ें: बंगाल में हिंसा पर होने जा रहा ऐसा… कोर्ट का पड़ा गर्म, क्या राज्य में होगा बड़ा कुछ?

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version