होली के रंगों पर राजस्थान में राजनीति शुरू,CBSE में होगा शिकायत,शिक्षा मंत्री का नया फरमान जारी

Shivangi Shandilya3 min read

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सोफिया स्कूल में होली के दौरान छात्रों को गुलाल या रंग नहीं लाने की हिदायत पर विवाद खड़ा हो गया है. स्कूल प्रशासन ने इसे परीक्षा के दौरान सुरक्षित और सकारात्मक माहौल बनाए रखने की जरूरत बताया,जबकि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे सांप्रदायिक आदेश बताया और कहा कि इसके खिलाफ दिल्ली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिकायत दर्ज की जाएगी.

स्कूल में रंग लेकर न आएं

सोफिया स्कूल ने अभिभावकों को एक संदेश में कहा,“चूंकि होली का त्योहार नजदीक आ रहा है,हम छात्रों से अनुरोध करते हैं कि वे स्कूल में होली के रंग न लाएं। यह कदम सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए है।” यदि किसी छात्र में रंग पाया जाता है,तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

सांप्रदायिक आदेश

हालांकि,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस निर्देश को सांप्रदायिक बताया है. उन्होंने कहा,“होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है. इसे रोकना गलत है. हम स्कूल के इस फैसले के खिलाफ सीबीएसई से शिकायत करेंगे.” उनका मानना ​​है कि यह निर्देश धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. उधर,स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह कदम परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा के लिए उठाया गया है,न कि किसी धार्मिक भावना के खिलाफ. हालाँकि,यह विवाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग स्कूल के फैसले को व्यावहारिक मान रहे हैं तो कई इसे सांस्कृतिक आजादी पर हमला बता रहे हैं. अब सबकी निगाहें सीबीएसई के जवाब पर टिकी हैं.

Latest News

Shivangi Shandilya

Staff writer