कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शर्मसार वाला काम, हिंसा की लगी आग, जानें यहां पीछे की वजह

3 Min Read
Congress workers did a shameful act, violence broke out
Congress workers did a shameful act, violence broke out

ओडिशा: गुरुवार (27 मार्च) को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस (Congress) के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों पर जांच समिति के गठन और सदन से कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन अचानक झड़प में बदल गया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इस झड़प के वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमें कांग्रेस कार्यकर्ता एक के बाद एक सड़क पर पड़ी कुर्सियां ​​उठाकर पुलिसकर्मियों पर फेंकते नजर आ रहे हैं। आक्रामक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस पीछे हटती नजर आ रही है। इसके बाद पुलिस लाठीचार्ज करने का फैसला करती है और कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू कर देती है।

घायल होने की भी खबर 

इससे पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं। पुलिस को बीच-बीच में लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी खबर है। हालांकि, कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा को घेर रखा है। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ओडिशा विधानसभा किले की तरह नजर आ रही है। मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक भाजपा सरकार के आठ महीने के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए समिति के गठन की मांग कर रहे थे। जब उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो विधायकों ने अपना विरोध तेज कर दिया। उन्होंने सदन में घंटी बजाना और राम धुन गाना शुरू कर दिया।

विधायकों को निलंबित कर दिया

कांग्रेस विधायक सीटी, बांसुरी और झांझ बजाकर सदन की कार्यवाही बाधित करते नजर आए। ऐसे में स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने कांग्रेस के 12 विधायकों को निलंबित कर दिया। निलंबित सभी 12 विधायकों ने मंगलवार की पूरी रात विधानसभा में बिताई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। बुधवार को मामला और गरमा गया। निलंबित कांग्रेस सांसदों को बल प्रयोग कर विधानसभा से बाहर निकाला गया। इस दौरान विधानसभा के अंदर से दो और कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। ऐसे में कांग्रेस ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ओडिशा विधानसभा घेरने पहुंच गए। फिलहाल यह विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने मुसलमानों को ललकारा, बीजेपी की खड़ी कर दी खाट, अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा!

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version