नागपुर हिंसा का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, इस नेता ने बताया कब्र को लेकर क्यों मचा बवाल

3 Min Read
CCTV footage of Nagpur violence surfaced
CCTV footage of Nagpur violence surfaced

मुंबई: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे बवाल के बीच महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच हिंसा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दंगाई मुंह पर रुमाल बांधे और उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। कुछ के हाथ में लाठियां हैं। हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि सोमवार शाम को एक अफवाह ने जोर पकड़ा, जिसमें कहा गया कि प्रतीकात्मक कब्र पर रखी चादर पर कोई धार्मिक प्रतीक है। इसी अफवाह के कारण मामला गरमाया और हिंसा की घटनाएं हुईं। यह एक सुनियोजित हमला लग रहा है।

हमला किया गया

सीएम ने कहा कि “इस हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर तकरीबन 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था। हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक क्रेन और दो जेसीबी समेत चार पहिया वाहन जला दिए गए। इसके अलावा कुछ लोगों पर तलवारों से भी हमला किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 3 डीसीपी पद के अधिकारी हैं। इसके साथ ही 5 नागरिकों पर भी हमला किया गया है। एक पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया।” मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना के संबंध में 5 अपराध दर्ज किए गए हैं।

शांति बनाए रखनी चाहिए

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 11 थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ की 5 टुकड़ियाँ तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और यह भी कहा कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “फिल्म छावा ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में पुरी दुनिया ने देखा भारत के यह रूप, रह गए दंग सब लोग, जानें यहां क्या है सच

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version