बजरंग दल ने मचा दिया बवाल, मुगलों की अब खैर नहीं, मुसलमान का हुआ पारा हाई, मचेगी तबाही!

3 Min Read
Bajrang Dal created a ruckus, Mughal graves are in trouble, Muslims are furious, mayhem will ensue!
Bajrang Dal created a ruckus, Mughal graves are in trouble, Muslims are furious, mayhem will ensue!

मुंबई: मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर सोमवार (17 मार्च) को राज्य में आंदोलन का ऐलान किया। हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई। विहिप-बजरंग दल ने महाराष्ट्र सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर औरंगजेब की कब्र हटाने में देरी हुई तो वे बाबरी की तरह कार सेवा करेंगे। हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद औरंगजेब की कब्र के पास राज्य रिजर्व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुणगान करने में लगे हैं

विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र-गोवा क्षेत्र प्रमुख गोविंद शेंडे ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग औरंगजेब का गुणगान करने में लगे हैं. औरंगजेब ने देश पर बहुत अत्याचार किए. हिंदुओं पर अत्याचार किए. अपने ही पिता पर अत्याचार किए. ऐसे क्रूर व्यक्ति की कोई भी निशानी अब इस भारत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसलिए हम सरकार से अपील कर रहे हैं कि हिंदुओं की भावनाओं को समझें और औरंगजेब की कब्र को वहां से हटा दें.

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है. उन्होंने सीएम फडणवीस को मुगल शासक जितना ही क्रूर बताया. सपकाल ने कहा, ‘औरंगजेब ने अपने पिता को जेल में डाल दिया, अपने बड़े भाई को मार डाला और उसका सिर काटकर पूरे दिल्ली में घुमाया.

स्वार्थ के लिए किया

उसने अपने छोटे भाई को पागल घोषित कर दिया और उसे मार डाला. उसने समय-समय पर ही धर्म का इस्तेमाल किया, वह कभी हज के लिए भी नहीं गया. औरंगजेब ने धर्म का इस्तेमाल सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए किया. आज के समय में देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही क्रूर हैं। वह हमेशा धर्म का सहारा लेते हैं।’ वहीं, बीजेपी ने इस बयान की निंदा की और इसे बचकाना बयान बताया।

महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ जब सपा विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक की तारीफ की। औरंगजेब की तारीफ करने पर अबू आजमी को विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया। फिलहाल अबू आजमी जमानत पर बाहर हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी और जिन्ना के रिश्ते का हुआ पर्दाफाश, इस नेता ने खोली पोल, भारत के लिए बैड न्यूज!

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version