Advertisement

AIMIM नेता वारिस पठान को लिया गया हिरासत में, आखिर क्या कर डाला ऐसा काम, जानें यहां?

Zohaib Naseem1 min read
April 11, 2025 at 10:14 PM IST

मुंबई: वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुंबई में पुलिस ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान (AIMIM Leader Waris Pathan) को हिरासत में लिया। वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोगों को वक्फ एक्ट के खिलाफ हाथों में तख्तियां लिए देखा जा सकता है। वारिस पठान ने काली पट्टी बांधी हुई है। पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाती है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

Advertisement

हिरासत में ले लिया

दरअसल, जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई के भायखला में हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एआईएमआईएम कर रही थी। वारिस पठान जब नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे तो वहां खड़े एक शख्स ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी हुई थी। उसने मीडिया के कैमरे से कहा कि वह नमाज पढ़ने जा रहा है। मस्जिद के बाहर पहले से ही पुलिस तैनात थी। मुंबई पुलिस के बैरिकेड और वाहन भी वहां तैनात थे। मस्जिद के सामने जमा भीड़ और यातायात को भी पुलिस नियंत्रित कर रही थी। फिर नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और बाद में पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

Advertisement
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with…

Advertisement