सीएम रेखा गुप्ता का ने कर दिया बेड़ा ऐलान, अरविंद केजरीवाल की शीशमहल का होगा अब यह काम!

3 Min Read
CM Rekha Gupta has made a big announcement, now this work will done Arvind Kejriwal's Sheeshmahal!
CM Rekha Gupta has made a big announcement, now this work will done Arvind Kejriwal's Sheeshmahal!

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास शीशमहल (Sheesh Mahal) को पर्यटन केंद्र में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च) को बजट 2025-26 में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि शीशमहल को पर्यटन में शामिल किया जाएगा। टिकट लगाकर दिखाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के बारे में घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। विरासत को संरक्षित और मजबूत करना है और पर्यटन क्षेत्र की योजनाओं के लिए दिल्ली को पिछले साल की तुलना में दोगुना 117 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

कांच की दीवारें लगाई गईं

बजट भाषण के दौरान रेखा गुप्ता ने पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने अपने लिए शीशमहल बनवाया, हम गरीबों के लिए घर बनवाएंगे। शौचालय और स्नानघर बनवाएंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बना था। सीएम आवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस में स्थित है। भाजपा का दावा है कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए कोरोना के समय में नया घर बनवाया। इसमें फिजूलखर्ची हुई। भाजपा ने इसका नाम शीशमहल रखा। दावा है कि इस घर के निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च हुए। महंगे इंटीरियर और कांच की दीवारें लगाई गईं।

मुख्यमंत्रियों के लिए बनवाया

भाजपा का कहना है कि “यह बंगला मुख्यमंत्री के आवास के तौर पर नहीं बनाया गया था, बल्कि अरविंद केजरीवाल ने निजी आराम के लिए बनवाया था।” वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने सफाई देते हुए कहा कि यह सामान्य घर की तरह ही है, अरविंद केजरीवाल ने इसे अपने लिए नहीं, बल्कि सभी मुख्यमंत्रियों के लिए बनवाया है। कोई भी यहां जाकर देख सकता है। भाजपा सरकार बनने के बाद रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि वह फ्लैग स्टाफ रोड स्थित शीशमहल में नहीं रहेंगी। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शीशमहल को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाया कहर, देखकर कांप उठी लोगों की रूह

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.
Exit mobile version