बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का आने के बाद छा सकता मातम! जानें अपनी मेहनत का फल - Times Bull
G o o g l e Preferences

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का आने के बाद छा सकता मातम! जानें अपनी मेहनत का फल

Zohaib Naseem
March 29, 2025 at 12:19 PM IST

पटना:बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) आज दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने जा रही है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हैं, क्योंकि यही रिजल्ट छात्रों की आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करेगा। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 15,85,868 छात्र शामिल हुए थे। इस बार परीक्षा में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा थी। इस साल परीक्षा में 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं शामिल हुईं।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आप biharboardonline.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब ‘बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना रोल नंबर या रोल कोड डालें और सबमिट करें।

स्टेप 5: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 6: भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे करें चेक, जानें यहां

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं, जिससे सर्वर क्रैश होने की आशंका रहती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें

मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें।

इसे 56263 नंबर पर भेजें।

कुछ ही देर में बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई थी?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी।

पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक

 

ये भी पढ़ें: पप्पू यादव ने इस महिला सांसद से…. लोगों की टिकी रही नजर, आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई?

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES