India VS Srilanka: भारत विरुद्ध श्रीलंका अंतिम वनडे मुकाबले में विराट कोहली (विराट Kohli) ने नाबाद शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) ने मात्र 110 गेंदों में नाबाद 166 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 8 शानदार छक्के शामिल थे। विराट कोहली के करियर का यह 46वा शतक है। विराट के इस महत्वपूर्ण शतक की मदद से भारतीय टीम ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की है। इस मुकाबले में ना सिर्फ विराट ने शतक जड़कर एक रिकॉर्ड बनाया है बल्कि छक्के मारने का भी एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। वनडे में छक्के लगाने के मामले में विराट ने लारा, पोलार्ड और वाटसन जैसे महान बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
Advertisement
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी शतकीय पारी में कुल 8 छक्के जड़े। इससे पहले विराट ने कभी भी किसी मैच में इतने छक्के नहीं लगाए। इसलिए आज से देखा जाए तो श्रीलंका के खिलाफ हुआ अंतिम वनडे मुकाबला विराट के करियर का वह मैच है जिसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए है। अब तक विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 136 छक्के लगा चुके हैं और वह वीरेंद्र सहवाग की बराबरी पर आ गए, सहवाग के नाम भी इतने ही छक्के हैं। वहीं उन्होंने लारा, पोलार्ड और वाटसन जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। पोलार्ड के नाम वनडे क्रिकेट में 135 छक्के हैं, लारा के खाते में 133 और शेन वॉटसन ने अपने वनडे करियर में 131 छक्के लगाए थे।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले जहां यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था पर विराट के 166 रन बनाने के बाद अब यह रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है। विराट कोहली ने साल 2022 का अंत बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर किया था वहीं उन्होंने नए साल 2023 की शुरुआत भी शतक के साथ ही की। श्रीलंका के खिलाफ हुए 3 वनडे मैचों की सीरीज में कोहली ने दो शतक जड़े है। मैच के बाद कोहली काफी खुश नजर आए और कहा कि, “मैं किसी जगह पर पहुंचना नही चाहता। टीम के लिए खेलते रहना ही मेरा मकसद और मैं खुशी प्राप्त कर रहा हूं। बीच में खराब फॉर्म का समय आया था उसके बाद मैंने दोबारा से मेहनत की और प्रयास किया।” विराट कोहली को लगता है कि उनकी यह शानदार फॉर्म वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत के काफी काम आ सकती है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है और उसके बाद t20 सीरीज। हालाकी t20 सीरीज से (Virat Kohli) विराट कोहली, (Rohit Sharma) रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है ताकि उनके वर्क लोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखा जा सके। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि सभी खिलाड़ियों के लिए पूरे मैच खेलना संभव नहीं है और उनको आराम की जरूरत होती है। विश्वकप को ध्यान में रखते हुए ऐसे खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। विराट कोहली के शानदार शतक की तारीफ चौतरफा हो रही है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी कई खिलाड़ियों ने उन्हें ट्विटर पर बधाई संदेश भेजें है।