नई दिल्लीः क्रिकेट में कभी-कभी ऐसे शॉट देखने को मिल जाते हैं, जो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। शॉट देखकर यकीन ही नहीं होता कि गेंद दर्शक दीर्घा में जाकर गिर जाएगी, लेकिन ऐसा हो जाता है। बात वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों की हो तो फिर यह होना लाजमी है। इस बीच वेस्ट इंडीज के प्लेयर का एक ऐसा ही छक्का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी आराम से 100 मीटर से ज्यादा का छक्का मारते दिख रहा है। खिलाड़ी का नाम काइल मेयर्स है, जो वेस्ट इंडीज के उभरते सितारों में शामिल हैं। काइल मायर्स ने यह छक्का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
उठा ले ऑफर का फायदा मात्र ₹1,894 मिल रही 100km रेंज वाली Electric Scooter
Ola S1 और Ather के लिए मुसीबत बनी Kinetic ई-स्कूटर!, यहां देखिए इसकी जबरदस्त खूबियां
SHOT OF THE YEAR 🔥#AUSvsWI #WIvsAUS#AUSvWI #T20WorldCuppic.twitter.com/1Oz5sfpjjF
— Drink Cricket 🏏 (@Abdullah__Neaz) October 5, 2022
- टाइमिंग से सराबोर था छक्का
वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में जब कैमरून ग्रीन ने 143 KMPH की रफ्तार से गेंद डाली, फिर क्या था। तूफानी गेंद पर काइल मायर्स ने बहुत ही शानदार तरीके से टाइम किया और छक्का जड़ दिया। गेंद ऑफ साइड में 105 मीटर दूर दर्शक दीर्घा में जा गिरी। मेयर्स ने कवर के ऊपर से 105 मीटर का छक्का जड़ दिया। इस छक्के में मेयर्स की जबरदस्त टाइमिंग दिखी। मीडिया पर इसे शॉट ऑफ द सेंचुरी कहा जा रहा है।
- छक्का देख खुश हुए गिलक्रिस्ट, कही बड़ी बात
जब काइल मेयर्स ने ये छक्का जड़ा तो उनका पॉज़, शॉट खेलने का तरीका और टाइमिंग इतनी जबरदस्त थी कि हर कोई दीवाना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी ट्वीट कर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट इतिहास में इससे बेहतर शॉट जरूर होगा, लेकिन मैं याद नहीं कर पा रहा हूं।