नई दिल्ली: अगर क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के की बात की जाए तो आपके जहन में सबसे पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल का नाम सामने आएगा। लेकिन क्या आपकों पता है कि क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का किस खिलाड़ी ने मारा?
100 साल से भी ज्यादा समय पहले क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था, लेकिन आज तक इस रिकॉर्ड के कोई आसपास भी नहीं पहुंच पाया।
इस प्लेयर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
यह रिकॉर्ड इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनो के लिए खेल चुके अल्बर्ट ट्रॉट के नाम दर्ज है।अल्बर्ट ने 19वीं सदी में एक ऐसा छक्का मारा था, जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को ही पार कर गया। इस छक्के की लंबाई 160 मीटर से अधिक मानी जाती है।
अल्बर्ट ने इंग्लैंड के मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये शॉट लगाया था। ये वही शॉट था, जिसमें बॉल बाउंड्री पार कर गई थी।
इतनी दूर गई थी गेंद
अलबर्ट ट्रॉट अपने समय के सबसे जबरदस्त बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होने ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड दोनों के लिए क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होने लॉर्ड्स के मैदान पर एक ऐसा छक्का मारा जो 164 मीटर दूर चला गया।इतना ही नहीं वो गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों के लिए खौफ साबित हुए हैं। बताया जाता है कि इस खिलाड़ी ने 1910 में 41 साल की उम्र में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी बहुत लंबा छक्का मारा है। शाहिद अफरीदी ने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।