Ranji Trophy: कहते हैं कि जब किसी खिलाड़ी को अच्छा कोच मिल जाए और वह उसे गुरु मंत्र दे, तो उस खिलाड़ी की किस्मत ही बदल जाती है। ऐसे ही कुछ हुआ है अर्जुन तेंदुलकर Arjun Tendulkar के साथ। क्रिकेट के भगवान सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू में शतक जड़कर शानदार आगाज किया। अर्जुन तेंदुलकर के इस से शतक का क्रेडिट युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को दिया जा रहा है। योगराज ने ही अर्जुन तेंदुलकर Arjun Tendulkar को ट्रेनिंग दी थी जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ट्रेनिंग में योगराज सिंह ने अर्जुन को एक ऐसा गुरुमंत्र दिया जिसने अर्जुन की जिंदगी बदल दी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं योगराज सिंह Yograj Singh ने अर्जुन को क्या गुरु मंत्र दिया और किस तरह से ट्रेनिंग दी।
सचिन ने की गुजारिश, अर्जुन को बना दो अच्छा खिलाड़ी
- योगराज सिंह आमतौर पर सख्ती के साथ कोचिंग करते हैं, वह खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग के दौरान भी सख्त रवैया अपनाते हैं ताकि प्लेयर पूरी तरह से ट्रेनिंग पर ही फोकस कर सकें। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने निकल कर के आई है, उसके मुताबिक युवराज सिंह Yuvraj singh ने अपने पिता योगराज सिंह Yograj Singh को फोन करके बताया था कि सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar चाहते हैं, उनके बेटे अर्जुन को आप (योगराज सिंह) ट्रेनिंग दे। जिसके लिए योगराज तैयार हो गए और उन्होंने 15 दिन की ट्रेनिंग अर्जुन तेंदुलकर को दी।
अर्जुन ने सफलता के लिए छोड़ा घर
अर्जुन तेंदुलकर पहले रणजी मुंबई की तरफ से खेला करते थे, पर मुंबई की टीम से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए, इस वजह से उन्होंने मुंबई को छोड़ गोवा की तरफ से खेलने का फैसला किया। अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए अर्जुन अपना घर छोड़कर गोवा चले आए। अर्जुन का यह फैसला अबे सही साबित होते हुए दिख रहा है।
अर्जुन को दी कड़ी ट्रेनिंग
योगराज सिंह अर्जुन तेंदुलकर को सुबह 5:00 बजे उठा दिया करते थे और 2 घंटे की दौड़ करवाया करते थे। इसके अलावा अर्जुन को जिम में भी वह ट्रेनिंग दिया करते थे। ग्राउंड में अर्जुन से लगातार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करवाई और 15 दिनों में अर्जुन को एक बेहतरीन प्लेयर बना दिया, जिसका फल उन्होंने रणजी में शतक लगाकर दुनिया को दिखाया है।
योगराज सिंह का गुरुमंत्र
योगराज सिंह ने ट्रेनिंग के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को एक गुरु मंत्र दिया। वह गुरु मंत्र अर्जुन के काफी काम आया। योगराज ने कहा कि, “15 दिन के लिए तुम भूल जाओ कि तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो” अर्जुन ने वैसा ही किया और ट्रेनिंग में जुट गए।
धोनी को मानते है अपना दुश्मन
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना कर चुके हैं। अपने बेटे युवराज सिंह को बैटिंग में नीचे भेजे जाने पर युवराज सिंह के पिता योगराज आमतौर पर धोनी को इसका जिम्मेदार मानते थे। योगराज ने धोनी के बारे में यहां तक कहा है कि उन्हें कोई भी क्रिकेटर ऐसा नहीं मिला, जो धोनी की तारीफ करता हो हालांकि युवराज ने कभी भी खुलकर धोनी Dhoni की आलोचना नहीं की पर उनके पिता आमतौर पर धोनी के खिलाफ बयान बाजी करते रहते हैं। एक बार योगराज सिंह ने कहा था कि “मुझे आज तक कोई भी आदमी ऐसा नहीं मिला है जो ये कहता है कि धोनी अच्छा आदमी है। सारे क्रिकेटर्स कोई भी ऐसा क्रिकेटर नहीं है जिसने फोन करके मुझसे ये ना कहा हो कि सर धोनी जैसा गंदा आदमी आजतक हमने जिंदगी में नहीं देखा। मेरे शब्दों को नोट कर लो क्रिकेटर्स ने उसे गंदा आदमी कहा था।”