नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो अपनी प्रोफेशनल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। मलाइका अरोड़ा को सबसे पहले लोगों ने छैया छैया गाने में देखा था। मलाइका अरोड़ा अपने आप को फिट रखने के लिए जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह एक फिटनेस आइकॉन भी है। मलाइका अरोड़ा आज 48 साल की हो चुकी है लेकिन आज की एक्ट्रेस को भी फिटनेस और खूबसूरती में वह मात देती हैं।
मलाइका अरोड़ा हर तरह के आउटफिट में बेहद ही बोल्ड और खूबसूरत नजर आती है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने उस समय देश भर में सुर्खियां हासिल की थी, जब इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हर कोई उनके खुलासे से हैरान रह गया था। आपको बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से 1 या 2 साल नहीं बल्कि पूरे 12 साल छोटे हैं। हालांकि दोनों ने अपने प्यार के बीच उम्र के इस फासले को दीवार नहीं बनने दिया।
मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले अरबाज खान से शादी की थी। मलाइका अरोड़ा को इस शादी से 2 बच्चे भी हैं। हालांकि अभिनेत्री अब अर्जुन कपूर के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आती है। यह दोनों ही अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। अब ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के बेडरूम सिगरेट को ओपन कर दिया है। उनके खुलासे ने तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अर्जुन कपूर और वह बेडरूम में काफी मस्ती करते हैं। अर्जुन कपूर हमेशा उस उन्हें जवान महसूस करवाते हैं। वह कई बार एक दूसरे से मजाक मजाक में लड़ाई करते हैं और हाथापाई भी करते हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें भी अब सामने आने लगी है। लेकिन कुछ खबरों की माने तो अर्जुन कपूर का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं है। अर्जुन की फैमिली नहीं चाहती कि अर्जुन एक तलाकशुदा महिला और उम्र में अपने से काफी बड़ी महिला से शादी करें। हालांकि यह कपल एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आता है। आपको बता दें कि दोनों को ही पिछली बार नए साल का जश्न मनाते हुए राजस्थान में देखा गया था। इस दौरान यह कपल बाहों में बाहें डाले और काफी ज्यादा रोमांटिक नजर आ रहा था।
मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी जिम के बाहर दिख जाती है जहां से उनके जिम लुक के फोटो सामने आते रहते हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी ज्यादा फिट और हॉट नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर कई बार आपने इन जिम आउटफिट की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। लोग उनका काफी मजाक बनाने लगते हैं। वहीं कई लोग उनकी तारीफ़ भी करते हैं कि यह इतनी उम्र में भी अपने आप को फिट रखने के लिए डेडीकेटेड है।