IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL Mini Auction खत्म हो चुका है। सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने कई खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों रुपए की बारिश की और अपनी टीम को मजबूत बनाया। अब टीम आईपीएल IPL खेलने के लिए कमर कस चुकी है। सैम करन Sam Curran आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। sam Curran को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ पचास लाख रुपए देकर खरीदा है। जिसके बाद से सैम करन Sam Curran के नाम के चर्चे सभी जगह होने लगे हैं पर आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं। जिसको सुनकर आप को झटका लगेगा। जी हां आईपीएल IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन Sam Curran नहीं बल्कि क्रिस मॉरिस Chris Morris ही रहेंगे। आप जानकर चौक जाएंगे कि ऐसा क्यों है आइए हम आपको बताते हैं।
रूपए और डॉलर का है सारा खेल
आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL Mini Auction में सैम करन Sam Curran के ऊपर करोड़ों रुपए की बारिश हुई और पंजाब किंग्स Punjab Kings ने उन्हें 18करोड़ 50 लाख देकर खरीदा। वहीं साल 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख की भारी-भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आप सोचेंगे यहां तो साफ साफ नजर आ रहा है Sam Curran को ज्यादा रुपए मिले हैं ऐसे में वही आईपीएल इतिहास IPL Most Expensive Player के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि खेल सिर्फ रुपए का नहीं बल्कि डॉलर का भी है। भले ही विदेशी खिलाड़ियों को रुपए में राशि मिले पर जा करके उन्हें अपने देश में इसे डॉलर में ही कन्वर्ट करना पड़ता है। अब हम आपको डॉलर और रुपए का सारा खेल समझाते हैं।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
ये है पूरा कैलकुलेशन
आईपीएल 2021 की बोली 18 फरवरी को लगाई गई थी, दिन गुरुवार था, उस दिन एक डॉलर की कीमत 72.61 रुपए थी। मतलब जब आप 72.61 रुपए देते तब आपको 1 डॉलर मिलता। वहीं साल 2023 आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को कोच्चि में हुआ। इसे दिन एक डॉलर की कीमत 82 रुपए 81 पैसे हैं, यानी कि आपको 1 डॉलर खरीदने के लिए 82 रूपए 81 पैसे देने पड़ेंगे। इस बात से आप समझ ही गए होंगे कि पिछले साल के मुताबिक इस साल रुपया काफी गिर गया है और डॉलर मजबूत हुआ इसके कई कारण है।
इस तरह से क्रिस मॉरिस बने सबसे महंगे खिलाड़ी
अब हम आपको क्रिस मॉरिस Chris Morris और सैम करन Sam Curran को मिले रुपए का पूरा कैलकुलेशन बताते हैं। सैम करेन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। यदि आज के रेट पर इसे डॉलर में बदला जाए तो 22,34,029.70 डॉलर बनेंगे। बिलकुल इसी आधार पर यदि हम 18 फरवरी 2021 की दर से क्रिस मॉरिस को मिली 16.25 करोड़ रुपयों को डॉलर्स में बदलें तो यह 22,37,869.71 डॉलर बनते हैं। हालांकि डॉलर्स के हिसाब से भी दोनों खिलाड़ियों की राशि में ज्यादा अंतर नहीं है। फिर भी क्रिस मॉरिस 3,840.07 डॉलर महंगे हैं।
इस कैलकुलेशन को देखने के बाद आप भी कहेंगे बात तो सही है कि सबसे ज्यादा पैसे तो क्रिस मॉरिस के ही खाते में गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो सैम करन से ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ही है।