दिल्लीः आईपीएल की धूम देश ही नहीं दुनियाभर में सुनाई दे रही है, जिसमें सभी खिलाड़ी अपना सौ फीसदी प्रदर्शन दिखाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव करते हुए सबको चौंका दिया। मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर की जगह अरशद को टीम में शामिल किया।
Advertisement
इसके बाद मुंबई इंडियंस का यह फैसला काफी हद तक ठीक भी रहा है। अरशनद ने राजस्थान रॉयल्स के संजू सैसमन, यशस्वी जायसवाल और हेटमायर जैसे बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का अचानक यह अर्जुन तेदुलकर के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। अरशद ने शानदार परफॉर्मेंस कर अगली मैचों के बड़ी दावेदारी भी पेश कर दी है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
अर्जुन तेंदुलकर ने 4 चार मैचों में किया ऐसा परफॉर्मेंस
Advertisement
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए चार मैच खेले। उन्होंने किसी भी मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं फेंके। अर्जुन ने इस सीजन में अब तक 15 ओवर की गेंदबाजी की और 9.36 की इकोनॉमी रेट से तीन विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 रन ओवर से अर्जुन के आंकड़े खराब हुए। वहीं, सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती 3 मैच खेले।
फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद फिर अरशद को अपना आईपीएल डेब्यू किया है। राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अरशद ने अपनी छाप छोड़ी। इस मुकाबले में अरशद ने कई बड़े विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया।
अरशद ने इन बल्लेबाजों को किया आउट
मुंबई इंडियंस की ओर से अपनी किस्मत आजमा रहे अरशद खाने ने राजस्खथान रॉयल्स के कुछ बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इसमें सैमसन और हेटमायर को 14 और 8 के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। अरशद ने अंतिम ओवर में यशस्वी जायसवाल की 62 गेंदों में 124 रन की मैराथन पारी पर भी फुल स्टॉप लगाया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर मुंबई इंडियंस के सामने बनाया। अरशद खान ने मुंबई इंडियंस के लिए 3 ओवर डाले और 39 रन दिए।