महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को अपनी टीम से उम्मीद है कि वह 5वीं बार भी आईपीएल खिताब पर कब्ज़ा करेगी। वहीं चेन्नई की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो वह इस फाइनल मुकाबले के ज़रिए अपने आईपीएल करियर का 250वां मैच खेलेंगे। इस मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह को एक वीडियो के माध्यम से ट्रिब्यूट दिया है।
भावुक हो गए लोग
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी भिड़ंत से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जो लोगों को काफी भावुक कर रहा है। इस वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड से लेकर पिच क्यूरेटर तक सबने माही के बारे में अपनी भावनाओं को ज़ाहिर किया।
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में माही का एक नन्हा फैन भी नज़र आया। इन तमाम प्रशंसकों ने माही से जुड़ी हुई कई बातें की और धोनी से जुड़े हुए उनके ख़ास लम्हों को याद किया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही करोड़ों दर्शकों के हीरो रहे हैं और फैंस के बीच उनकी गज़ब की खुमारी देखने को मिलती है।
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न महेंद्र सिंह कमाल के फॉर्म में नज़र आए हैं। उन्होंने बतौर फिनिशर अब तक 11 पारियों में 185.71 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए 104 बनाए हैं जिसमें उनका औसत 34.67 का रहा है। माही की इन शानदार पारियों में 10 ताबड़तोड़ छक्के देखने को मिले। इस दौरान उनका सर्वश्रेठ स्कोर 32 रनों का रहा है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बारे में भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। यही कारण है कि धोनी से जुड़े हुए इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।
Wholesome and full of Feels 🫶
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2023
Not just a Leader – an Emotion 🤗
Everyone is an 𝗠𝗦 𝗗𝗵𝗼𝗻𝗶 fan 😃#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/bUtdnEQX1s