India vs Srilanka: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अपने करियर का शानदार 46वा शतक लगाया। सीरीज का यह उनका दूसरा शतक था। विराट कोहली के लिए यह नया साल काफी खूबसूरत रहने वाला है। इसकी झलकियां उन्होंने शुरुआती दिनों में ही दिखा दी। विराट ने 2022 का अंत बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर किया था तो वहीं नए साल 2023 की शुरुआत भी शतक के साथ ही की। विराट कोहली के लिए एक चीज खास है वह है 15 नंबर। विराट कोहली के बड़े-बड़े शतक के पीछे 15 नंबर का एक बड़ा राज है। जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं।
Advertisement
विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले मात्र 110 गेंदों में 166 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी में विराट ने 13 चौके और 8 छक्के लगाए। विराट कोहली (Virat Kohli) का स्ट्राइक रेट 150.91 रहा। अपनी इस पारी में विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे विराट के शानदार शतक की बदौलत ही भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम मात्र 72 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। इस तरह से भारत ने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर एक कीर्तिमान रच दिया। टीम इंडिया को इस मुकाबले में 317 रनों से जीत मिली है। इस मैच के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया जिसे पाकर विराट काफी खुश नजर आए। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर विराट के साथ यह 15 नंबर की क्या कहानी है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
अगर इतिहास के पन्नों को पलटा जाए और देखें तो ज्ञात होता है विराट कोहली (Virat Kohli) ने 15 जनवरी के दिन कई बार बड़े कारनामे किया है। इस दिन विराट ने अपने बल्ले से ढेरों रन बरसाए हैं, सामने भले ही गेंदबाज कोई भी रहा हो विराट ने जमकर तगड़ा प्रदर्शन किया है। 15 जनवरी का दिन विराट कोहली के लिए बेहद खास रहता है। श्रीलंका के अलावा विराट कोहली ने 15 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी शतक लगाया है विराट कोहली के लिए 15 जनवरी मतलब शतक का दिन और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इसी दिन चौथा शतक जड़ा है। जबकि उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का यह 46वा शतक है और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को तोड़ने के वे बेहद करीब है। तीन शतक और लगाते ही विराट, सचिन के वनडे शतक की बराबरी कर लेंगे और वही चार शतक जैसे ही वह और लगाएंगे सचिन तेंदुलकर को वनडे क्रिकेट में पीछे छोड़ देंगे।
Advertisement
15 जनवरी के दिन विराट (Virat Kohli) के शतक को देखा जाए तो उन्होंने साल 2017 में भी शतक जड़ा था। अपनी पारी में उन्होंने 122 रन बनाए थे। 15 जनवरी साल 2018 में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 153 रन बनाए थे। इसी तारीख को साल 2019 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 रन ठोके थे। और अब 15 जनवरी 2023 को विराट ने श्रीलंका के खिलाफ (India VS Srilanka) 166 रनों की पारी खेली है। यह बताता है कि विराट के लिए 15 जनवरी बेहद लकी दिन है।