IPL 2023: रिंकू सिंह ने विराट कोहली के कदम चूम लिया आशीर्वाद, फिर हुआ ये सब

By

Amit Kumar

नई दिल्ली IPL 2023: केकेआर व आरसीबी के बीच हुए बुधवार के मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 21 रनों से हरा दिया। लेकिन रिंकू सिंह ने मैच के बाद कोहली के पैर छूकर फैंस का दिलों में अपनी जगह बना ली है वहीं उन्होने विराट कोहली के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है।


इसे भी पढ़ें-IPL 2023: IPL से बाहर वाशिंगटन सुंदर का टूटा दिल, यूं हुए भावुक

पैर छूने पर कोहली ने तुरंत लगाया गले

रिंकू का विराट के प्रति सम्मान दिखाने का तरीका एकदम अनोखा था शायद इसीलिए उनका पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये बात उस समय की है जब मैच के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। उसी विराट जैसे ही रिंकू के पास पहुंचे तो रिंकू उनके पैर छूने को झुके, विराट का इस ओर पहले ध्यान नही था लेकिन जैसे ही रिंकू उनके पैर छूने को झुके उस पर विराट का ध्यान रिंकू पर गया। और उन्होने तुरंत ही उसे उठाकर गले से लगा लिया।

इसे भी पढ़ें-Weather Alert: अगले 3 दिन नहीं होंगे आसान, इन राज्यों में आंधी के साथ तबाही मचाने वाली बारिश की चेतावनी

रिंकू सिंह तीसरे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

नए खिलाड़ियों में रिंकू सिंह ने इस IPL में अपना हुनर जमकर दिखाया है। गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के मारकर रिंकू ने गुजरात के मुंह से मैच को निकाल लिया था। इसी के साथ ही वह इस सीजन में तीसरे नंबर के सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होने अभी तक 8 मैंचों में 18 छक्कों का योगदान अपनी टीम को दिया है।

Amit Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.