IPL 2023, Shubman Gill: आईपीएल 2023 के इस सीजन शुभमन गिल ने अब तक कुल 3 शतक लगाए हैं लेकिन फिर भी फाफ डु प्लेसिस को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं।

IPL 2023 CSK vs GT Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज ( 28 मई ) कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अगर शुभमन गिल कुल 4 छक्के और जड़ देते हैं तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Shubman Gill IPL 2023: शुभमन गिल ने इस सीजन अब तक खेले 16 मैचों की 16 पारियों में 60.79 की औसत और 156.43 की स्ट्राईक रेट के साथ 851 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन कुल 4 अर्ध शतक और 3 शतक निकले हैं। इस दौरान इन्होंने 78 चौके और 33 छक्के भी लगाए हैं। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन कुल 33 छक्के लगाए हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 29 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
शुभमन गिल – 78 चौके
डेवोन कॉनवे – 73 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 111 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 89 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

शुभमन गिल – 851 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन
डेवोन कॉन्वे- 625 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन

यह खबरें भी पढ़ें

अनिल कुमार टाइम्सबुल वेबसाइट के साथ पिछले 5 महीने से स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *