IPL 2023: डेवोन कॉनवे कर सकते हैं ये कमाल, छोड़ देंगे विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को पीछे

By

Anil Kumar

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल 2023 के फाइनल में डेवोन कॉनवे बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं।

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज ( 28 मई ) कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आमने सामने होंगी। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे आज के मुकाबले में कमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस इस सीजन डेवोन कॉनवे का प्रदर्शन कैसा रहा है।

Devon Conway IPL 2023: इस सीजन डेवोन कॉनवे ने 15 मैचों की 14 पारियों में 52.08 की औसत और 137.06 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 625 रन बनाए हैं। इस दौरान कॉनवे ने 6 बार अर्ध शतक भी लगाया है। इस सीजन अब तक इनके बल्ले से कुल 73 चौके और 16 छक्के निकले हैं। इतना ही नहीं डेवोन कॉनवे इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। अगर आज के इस मुकाबले में कॉनवे 15 रन बना लेते हैं तो वह ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। वहीं अगर इन्होंने आज के मुकाबले में 106 रन बना दिए तो वह ऑरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

IPL 2023 Orange cap list: Holder: इस समय गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। इस सीजन अब तक गिल ने 15 मैचों में 851 रन बनाए हैं, वहीं फाफ डु डुप्लेसी 730 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। टॉप 5 की इस लिस्ट में गिल और डुप्लेसिस के अलावा विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और डेवोन कॉनवे शामिल हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

शुभमन गिल – 851 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
विराट कोहली- 639 रन
डेवोन कॉन्वे- 625 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App