IPL 2023: आईपीएल 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले ही मुंबई इंडियंस Mumbai Indians की टीम को तगड़ा झटका लगा है। जिस खिलाड़ी पर मुंबई इंडियंस ने साढ़े सत्रह करोड़ खर्च कर दिए, उसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जी हां कैमरन ग्रीन Cameron Green मुंबई इंडियंस MI के लिए गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक फरमान ने मुंबई इंडियंस के फैंस के चेहरे पर हताशा ला दी है। पूरी खबर क्या है आइए हम आपको बताते हैं
ग्रीन नही करेंगे गेंदबाजी
हाल ही में कोच्चि में संपन्न हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL Mini Auction में मुंबई इंडियंस Mumbai Indians ने कैमरन ग्रीन Cameron Green को 17 करोड़ 50 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन Cameron Green के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए उनके पीछे इतनी बड़ी राशि बहा दी थी। Mumbai Indians टीम को उम्मीद थी कि ग्रीन के आते ही उनको बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी और वह आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया Cricket Australia ने एक फरमान जारी करते हुए कहा है कि कैमरन ग्रीन 13 अप्रैल तक आईपीएल IPL में गेंदबाजी नहीं करेंगे और इसके अलावा किसी भी खेल के मैदान में गेंदबाजी नहीं करेंगे।
चोट है वजह
कैमरान ग्रीन Cameron Green के गेंदबाजी ना करने के पीछे वजह उनकी चोट है। पिछले दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनकी उंगली में चोट लग गई थी इसलिए आगामी विश्व कप और वर्क लोड मैनेजमेंट को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी है। आपको बता दें आईपीएल IPL 2023 का शेड्यूल अभी तक नहीं आया है लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह से आईपीएल IPL की शुरुआत होने की संभावना है। कैमरन ग्रीन Cameron Green आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है।
बुरा रहा था मुंबई के लिए पिछला साल
मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के लिए आईपीएल 2022 काफी निराशाजनक रहा था और टीम अंतिम चार में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में Mumbai Indians जरूर चाहेगी कि आने वाले आईपीएल सीजन IPL 2023 में बेहतर प्रदर्शन करें। कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma इसके लिए कमर कस चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा Rohit Sharma ही भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।