नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जुड़ी इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आना शुरु हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। फिलहाल Dhoni या किसी और ने CSK की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यदि ऐसा होता है तो अब बड़ा सवाल ये सामने आता है कि MS Dhoni के बाद अगला चेन्नई का कप्तान कौन हो सकता है।
सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि CSK का अगला और नया कप्तान Ravindra Jadeja को बनाया जा सकता है। नए कप्तान के तौर पर नंबर एक विकल्प जडेजा ही माने जा रहे हैं।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
जडेजा को जहां फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटने कर दिया है, तो वहीं MS Dhoni को सिर्फ 12 करोड़ रुपए में टीम में बरकरार रखा दिया है।
MS Dhoni इन सब बातों को अच्छी तरह समझ लेते हैं शायद इसलिए वह सही समय पर कप्तानी जडेजा को सौंप देना चाह रहे हैं।
IPL 2021 में MS Dhoni बल्ले से काफी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे, जिसके लेकर उनकी काफी आलोचना भी कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि MS Dhoni बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाह रहे हैं शायद इसलिए वे कप्तानी का बोझ सिर से उतारना चाह रहे हैं।
MS Dhoni की कप्तानी में सीएसके को काफी कामयाबी हासिल हो चुकी है। सीएसके ने माही की ही कप्तानी में कुल 4 खिताब जीत चुके हैं।
वहीं इस टीम ने MS Dhoni की ही कप्तानी में कुल 9 IPL फाइनल खेल चुके हैं। सिर्फ 2020 को हटा दें तो धोनी की इस टीम ने IPL के हर सीजन में प्लेऑफ के लिए तो क्वालीफाई कर लिया है। सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीता है।