नई दिल्लीः भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड के बीच सीरीज तीसरा और अंतिम मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। आज न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 25.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 121 रन है और भारतीय टीम इस समय लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। एडम मिलने न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक तीन विकेट चटका चुके हैं। हालांकि जब शिखर धवन और शुभमन गिल भारत के जब लिए ओपन करने आए तब दोनों ही बल्लेबाज रिदम में लग रहे थे खास तौर पर शिखर धवन के बल्ले के बीचो बीच गेंद लग रही थी। पहले वनडे में खेली गई अर्धशतकीय पारी की ही झलक शिखर धवन की शुरुआती पारी में नजर आ रही थी हालांकि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता गया शिखर धवन की पारी धीमी होती गई। धवन 45 गेंदों में 28 रन बनाकर एडम मिलने का शिकार हुए, धवन की पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल था धवन का स्ट्राइक रेट 62.22 कर रहा |
धवन ने शानदार छक्का लगा कर दिया सबको हैरान
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
भारतीय टीम भले ही अभी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है, पर पारी की शुरुआत में धवन और शुभमन ने अच्छी ओपनिंग की थी। शिखर धवन शुरुआत से ही गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाते हुए नजर आ रहे थे, इसी कड़ी में कप्तान शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर करारा हमला किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। जैसे ही टिम साउदी ने गेंद डाली शिखर धवन आगे बढ़े और जोरदार शॉट लगाते हुए उस गेंद पर छक्का मार दिया। जिसे देख कर सारे दर्शक रोमांचित हो उठे। इस छक्के को देखकर शुभमन भी खुद को रोक नहीं सके और शिखर धवन की तारीफ और उत्साहवर्धन करने लगे। शिखर धवन के द्वारा टिम साउदी की गेंद पर लगाया गया छक्का सोशल मीडिया पर अब वायरल होने लगा है और क्रिकेट के प्रशंसक इससे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
मैट हेनरी को जड़ा शानदार चौका
इसके पहले धवन ने पारी के दूसरे और मैट हेनरी के पहले ओवर में ऑफ साइड की दिशा में खूबसूरत चौका लगाया। मैट हेनरी ने जैसे ही ऑफ ऑफ स्टंप की दिशा में गेंद डाली धवन उस गेंद पर टूट पड़े और इनफील्ड के ऊपर से बेहतरीन चौका जड़ दिया। जैसे ही गेंद बल्ले पर लगी और जो आवाज बल्ले से निकली उसने बता दिया कि गेंद बाउंड्री पर जाकर ही रुकेगी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
https://twitter.com/i/status/1597773463871447040
आपको बता दें कि भारत इस समय सीरीज में 1-0 से पीछे है। पहले मैच में भारत की करारी शिकस्त के बाद दूसरा मैच बिना किसी नतीजे पर पहुंचे बारिश की वजह से रद्द हो गया था। आज सीरीज बराबर करने के लिए भारत को हर हाल में जीत हासिल करना होगा। वहीं न्यूजीलैंड आज का मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी।