नई दिल्ली SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इस बैंक की पूरे देश में काफी सारी ब्रांचेस हैं। इसके साथ में कई सारे ATM हैं। जबकि इतने ATM होने के बावजूद भी इस बैंक के काफी कम ही एटीएम हैं। वहीं ATM की संख्या को बढ़ाने के लिए बैंक लोगों से सीधे संपर्क कर रहा है। अगर आप कमाई करने का साधन खोज रहे हैं और अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो ये बैंक ATM की फ्रेंचाइजी (SBI ATM franchise) लोगों को बांट रहा है। इसको लेकर आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। चलिए इसके बारे में सारी डिटेल समझते हैं।
अगर आप SBI का ATM लगवाने की सोच रहे हैं तो आप तीन कंपनियां Muthoot ATM, India One ATM और Tata Indicash एटीएम से संपर्क कर सकते हैं। ये सभी बैंक की तरफ से ATM को स्थापित करती हैं। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों को लागू किया गया है। जिनका पालन करना जरुरी है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
इसे भी पढ़ें- एक ही टाइम पर Monalisa और Amrapali के साथ बेडरूम में पलंग तोड़ते दिखें Nirahua, यूट्यूब पर मच गया हड़कंप
SBI ATM franchise लेने के लिए कुछ शर्तें
- SBI ATM franchise लेने की सबसे पहली शर्त हैं कि आपके पास 50 से लेकर 80 वर्गमीटर की जगह होनी चाहिए।
- इसके अलावा उस स्थान पर आसपाल 100 मीटर की दूरी तक कोई और ATM नहीं होना चाहिए।
- जहां पर ये जगह हों वहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता हो।
- वहीं आपके पास 1 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन होना जरुरी है।
ATM जहां पर लगवाना चाहते हैं वहां पर कनेक्टिविटी के लिए वी-सैट लगता है। ऐसे में प्रॉपर्टी की छत मजबूती जरुरी है। इसके लिए जरुरी है कि आपको नो ऑप्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा।
इसे भी पढ़ें- इन मैदानों पर खेला जाएगा विश्व कप 2023, अगर इस शहर में रहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर
अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इन तीनों कंपनियों से सपर्क कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप निम्न वेबसाइट indicash.co.in/atm-franchise, muthootgroupatm.com/new-registration.php, india1payments.in/index.html से संपर्क करना होगा।
फटाफट जानें कैसे होगी कमाई
अगर आप SBI की फ्रेंचाईजी लेना चाहते हैं तो आप टाटा इंडीकेश से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। क्यों कि ये सबसे अधिक SBI ATM की फ्रेंचाइजी देती है। इसके लिए आपको 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट और 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता होगी। सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंडेबल होता है। ATM लग जाने के बाद आपको इससे होने वाले हर एक ट्राजैक्शन पर 8 रुपये मिलते हैं। जबकि नॉन कैश ट्रांजैक्शन जैसे कि बैलेंस चेक करने पर, मिनी स्टेटमेंट लेने पर आपको 2 रुपये मिलते हैं।